नई दिल्ली, अगस्त 03। 5जी स्पेक्ट्रम की सफल नीलामी के बाद रिलायंस जियों ने भारत में 5जी लॉन्च करने की अपनी योजना की घोषणा की। जीयों ने भारत में हाल ही में संपन्न हुए 5जी के नीलामी में सबसे अधिक बोली लगाई थी। अगर जीयों 5जी के लिए बोली जितती है तो कंपनी उम्मीद से पहले सेवाओं को रोल आउट कर सकती है। रिलायंस जियों ने सरकार द्वारा बेचे गए सभी एयरवेव्स में से लगभग आधे का अधिग्रहण करने के लिए 80,000 करोड़ रुपये से अधिक की बोली लगाई है। रिलायंस के नव नियुक्त अध्यक्ष आकाश अंबानी ने कहा कि अगर कंपनी 5जी की बोली जितती है तो जियों "आज़ादी का अमृत महोत्सव' पूरे भारत में 5G रोलआउट के साथ मनाएगी।" उन्होनें कहा कि 5जी की सेवाएं 15 अगस्त तक उपलब्ध हो सकती है।
अक्टूबर में होगा भारत में 5G रोलआउट
केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, सरकार 10 अगस्त तक सफल बोलीदाताओं को स्पेक्ट्रम आवंटित करने का प्रयास करेगी और अक्टूबर तक देश में 5जी सेवाएं शुरू हो जानी चाहिए।
जियों ने पेश किया है दावा
आकास अंबानी ने कहा, अगर Jio इतने कम समय में भारत में 5G लॉन्च करने का प्रबंधन करता है, तो यह भारत में 5G नेटवर्क का पहला निष्पादन होगा। स्पेक्ट्रम अधिग्रहण पर टिप्पणी करते हुए, आकाश अंबानी ने कहा, "कंपनी कम से कम समय में 5जी रोलआउट के लिए पूरी तरह से तैयार है क्योंकि इसकी राष्ट्रव्यापी फाइबर उपस्थिति है।
एयरटेल और वोडाफोन ने भी लगाई है बोली
दूसरी ओर, भारती एयरटेल ने 19,867 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम का अधिग्रहण किया, जबकि वोडाफोन आइडिया को 2,668 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम मिला। चौथे भागीदार अदानी डेटा नेटवर्क लिमिटेड, अदानी समूह की एक सहायक कंपनी ने कुल 26 गीगाहर्ट्ज बैंड का अधिग्रहण किया। अदाणी समूह इस स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल केवल हवाई अड्डों, बंदरगाहों, बिजली उत्पादन और लॉजिस्टिक्स जैसे अपने व्यापारिक क्षेत्रों के लिए करेगा। कम से कम अभी के लिए, कंपनी की दूरसंचार क्षेत्र में प्रवेश करने की कोई योजना नहीं है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
