नयी दिल्ली। हर महीने प्लान रिचार्ज कराना किसी झंझट की तरह है। हर महीने आपको प्लान चुनना पड़ता होगा। इससे बचने का एक आसान तरीका है कि लंबी अवधि के लिए रिचार्ज कराया जाए। यदि आप महंगा होने की वजह से पूरे साल का रिचार्ज नहीं कराना चाहते तो 84 दिन वाला पैक आपके लिए बढ़िया रहेगा। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो सस्ते दाम पर 84 दिन वाला प्रीपेड प्लान ऑफर करती है। आइए जानते हैं प्लान की डिटेल।
सिर्फ 329 रु है कीमत
जियो का 84 दिन वाला प्लान काफी सस्ता है। इस प्लान की कीमत 329 रु है। 329 रु वाला ये प्लान 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आएगा। इस प्लान के बेनेफिट की बात करें तो आपको 84 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट के साथ कुल 1000 फ्री एसएमएस मिलेंगे। साथ ही जियो ऐप्स के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ आपको कुल 6 जीबी डेटा मिलेगा। 6 जीबी लिमिट पूरी होने पर भी 64 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा इस्तेमाल किया जा सकता है।
किस कैटेगरी का है ये प्लान
ये प्लान आपको जियो की वेबसाइट पर Others कैटेगरी में दिखेगा। इस कैटेगरी में दो और प्लान हैं। पहला है 129 रु का। इस प्लान में कुल 2 जीबी डेटा (इसके बाद 64 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा), 300 एसएमएस, जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलता है। 129 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।
1299 रु वाला प्लान
जियो की वेबसाइट पर Others कैटेगरी में तीसरा प्लान है 1299 रु का। ये एक लंबी अवधि वाला प्लान है। 1299 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 336 दिनों की है। 336 दिनों के लिए आपको कुल 24 जीबी डेटा मिलेगा। वहीं 3600 एसएमएस के साथ आपको 336 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलता है। आपको इस प्लान में भी जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
555 रु वाले प्लान की डिटेल
जियो का 84 दिन वाला एक और किफायती प्लान है। इस प्लान की कीमत 555 रु है। अच्छी बात ये है कि इस प्लान में आपको कुल 126 जीबी डेटा मिलेगा। ये डेटा आपको रोज 1.5 जीबी के रूप में मिलेगा। डेली लिमिट के बाद आप 64 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान में रोज 100 एसएमएस, फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग और जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
44 रु अतिरिक्त खर्च पर पाएं 42 जीबी ज्यादा डेटा
यदि आप 555 रु वाले प्लान की जगह 599 रु वाला प्लान लें तो 44 रु अतिरिक्त खर्च करने पर आपको 42 जीबी अतिरिक्त डेटा मिल सकता है। दरअसल 599 रु वाले प्लान की वैलिडिटी भी 84 दिनों की है और इस प्लान में आपको रोज 2 जीबी डेटा मिलता है। यानी आपको कुल 168 जीबी डेटा मिलेगा। जबकि 555 रु वाले प्लान में 1.5 जीबी डेली डेटा के हिसाब से आपको कुल 126 जीबी डेटा मिलेगा। 599 रु वाले प्लान के अन्य बेनेफिट की बात करें तो आपको अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट, जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन और रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications