नई दिल्ली, जून 27। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और आने वाले 30 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था की वैल्यू 30 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि भारत चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि के आधार पर हर साल 8 प्रतिशत की दर से विकास करता है, तो अर्थव्यवस्था लगभग नौ वर्षों में दोगुनी हो जाएगी। मंत्री ने कहा कि वर्तमान में देश की अर्थव्यवस्था लगभग 3.2 ट्रिलियन डॉलर की है और आज से नौ वर्षों में यह लगभग 6.5 ट्रिलियन डॉलर होगी। गोयल ने कहा " 18 साल बाद हम लगभग 13 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था होंगे। और उसके बाद एक और नौ साल, यानी अब से 27 साल बाद, हम 26 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था होंगे, फिर जाहिर है, आज से 30 साल बाद भारतीय अर्थव्यवस्था 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था होगी।"

चुनौतियों में भी बढ़ी है अर्थव्यवस्था
गोयल ने यह भी कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध और कोविड -19 महामारी के कारण चुनौतीपूर्ण समय में भी देश की अर्थव्यवस्था अच्छे गति से बढ़ रही है। रूस-यूक्रेन के युद्ध के कारण वैश्विक बाजारों में कुछ वस्तुओं की कमी आई है। युद्ध विश्व को मुद्रास्फीति की ओर ले गया है। गोयल ने कहा कि मुद्रास्फीति का असर भारत ने अपने घरेलू बाजार पर उतना नहीं पड़ने दिया है। उन्होंने कहा, "अधिकांश वस्तुओं के लिए, हम विकसित देशों की तुलना में कीमतों को बेहतर बनाए रखने में सक्षम रहे हैं"।
5 साल में दोगुना हो जाएगा कपड़ा व्यापार
कपड़ा उद्योग के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान में कपड़ा उद्योग की वैल्यू लगभग 10 लाख करोड़ रुपये है। भारतीय कपड़ा व्यापार का निर्यात लगभग 3.5 लाख करोड़ रुपये है। वाणिज्य मंत्री ने कहा कि व्यापार की क्षमता को देखते हुए अगले पांच वर्षों में उद्योग के वैल्यू में 10 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हो सकता है और इसकी वैल्यू 20 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।
मंत्री तमिलनाडु के तिरुपुर में कपड़ा व्यापारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, "कपड़ा क्षेत्र में रोजगार और निवेश के बड़े अवसर पैदा हो सकते हैं। इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।"
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications