नई दिल्ली, जून 9। अभी भी देश में कई जगहों पर कोरोना की वैक्सीन को लेकर तरह-तरह की अफवाहें चल रही हैं। इससे बहुत से लोग वैक्सीन लगवाने से कतरा रहे हैं। इसी बीच लोगों को कोविड-19 वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने के प्रयास में कुछ सरकारी बैंकों ने एफडी पर एक्स्ट्रा ब्याज देने का ऐलान किया है। इन बैंकों ने उन लोगों को एफडी पर ज्यादा ब्याज देने का ऐलान किया है, जिन्होंने वैक्सीन लगवा ली है। बैंकों ने उन सभी निवेशकों को एफडी पर ऊंची ब्याज दर देने का ऐलान किया है जो अपना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाएंगे। मगर ध्यान रहे कि यह ऑफर सीमित अवधि के लिए लागू है।
किन बैंकों ने किया है ऐलान
वैक्सीन लगवाने वालों को एफडी पर ज्यादा ब्याज देने वालों में यूको बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं। यह ऐलान ऐसे समय में किया गया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में घोषणा की है कि केंद्र सरकार 21 जून से सभी राज्यों में सभी वयस्कों को कोविड-19 की मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराएगी। सोमवार को पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए ये ऐलान किया था।
यूको बैंक की ब्याज दर
कोलकाता स्थित यूको बैंक ने घोषणा की है कि वह उन लोगों को एफडी पर 30 आधार अंक (बीपीएस) यानी 0.30 फीसदी उच्च ब्याज दर की पेशकश करेगा, जिन्होंने कोरोनावायरस वैक्सीन लवाई है। हालांकि यूको बैंक ये बेनेफिट 999 दिनों की एफडी पर देगा।
एक डोज पर भी मिलेगा ज्यादा ब्याज
यदि आपने कोविड वैक्सीन की डोज ली है, तो आपको यूको बैंक में 999 दिनों एफडी पर ऊंची ब्याज दर मिलेगी। जिन लोगों को कोविड वैक्सीन का कम से कम एक डोज भी मिला है, उन्हें भी एफडी पर अधिक ब्याज दर दी जाएगी। बैंक के एक अधिकारी के अनुसार वैक्सीनेशन अभियान को बढ़ावा देने के लिए यह फैसला किया गया है। अधिकारी के मुताबिक इससे अधिक लोग कोविड-19 वैक्सीन लगवाने के लिए प्रोत्साहित होंगे। यूको बैंक की इस एफडी को यूकोवैक्सी-999 के नाम से जाना जाता है। ये ऑफर 30 सितंबर तक सीमित है।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया कितना ब्याज देगा
यूको बैंक की तरह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने भी एक विशेष इम्यून इंडिया डिपॉजिट स्कीम शुरू की। इस योजना के तहत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 25 आधार अंकों की ऊंची ब्याज दर की पेशकश की जा रही है। यह अतिरिक्त ब्याज दर उन लोगों को मिलेगी, जिन्हें कोविड-19 का टीका लग चुका है।
वरिष्ठ नागिरकों को ज्यादा ब्याज
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की इम्यून इंडिया डिपॉजिट स्कीम की मैच्योरिटी अवधि 1,111 दिनों की है। वरिष्ठ नागरिकों को इस योजना में 0.50 प्रतिशत की अतिरिक्त ब्याज दर मिलेगी। भारत का कोविड-19 टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को हेल्थकेयर कर्मियों के लिए शुरू हुआ था। बाद में इसमें फ्रंट लाइन वर्कर्स को भी कवर किया गया। कुछ हफ्तों के बाद सरकार ने एक नई दिशानिर्देश नीति तैयार की। पीएम मोदी ने घोषणा की कि केंद्र सरकार 21 जून के बाद 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों के लिए मुफ्त वैक्सीन डोज प्रदान करेगी। राज्य सरकारों को वैक्सीन खरीदने पर पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
