नई दिल्ली, दिसंबर 1। कल आए जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) के अच्छे आंकड़ों के बाद आज जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) कलेक्शन के आंकड़े भी बढ़िया रहे। नवंबर में जीएसटी कलेक्शन 1,31,526 करोड़ रुपये रहा। यह अक्टूबर महीने में कलेक्ट हुए 1.30 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा। नवंबर में लगातार लगातार दूसरे जीएसटी कलेक्शन 1.30 लाख करोड़ रु से अधिक रहा है। इसमें से सीजीएसटी (सेंट्रल जीएसटी) 23,978 करोड़ रुपये, एसजीएसटी (स्टेट जीएसटी) 31,127 करोड़ रुपये, आईजीएसटी (इंटीग्रेटेड जीएसटी) 66,815 करोड़ रुपये (माल के आयात पर 32,165 करोड़ रुपये सहित), और सेस 9,606 करोड़ रुपये (माल के आयात पर 653 करोड़ रुपये सहित) रहा।

25 फीसदी की बढ़ोतरी
बता दें कि नवंबर 2020 के मुकाबले नवंबर 2021 में जीएसटी कलेक्शन में 25 फीसदी की भारी बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल समान महीने में 104963 करोड़ रु रहा था। वर्ष 2019 के नवंबर महीने मुकाबले जीएसटी कलेक्शन 27 फीसदी बढ़ा है। नवंबर का कलेक्शन जीएसटी सिस्टम लागू होने के बाद से अब तक का दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन है। इस साल अप्रैल में अब तक का सबसे अधिक कलेक्शन (1.41 लाख करोड़ रुपये से अधिक) रहा था।
आर्थिक सुधार के अनुरूप
सरकार ने कहा कि जीएसटी कलेक्शन आर्थिक सुधार के ट्रेंड के अनुरूप है। वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में भारत की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) 8.4 प्रतिशत की दर से बढ़ी। इस बात का खुलासा 30 नवंबर को जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों में हुआ है। पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कोरोना से लगे झटके के मुकाबले ये आंकड़े काफी बेहतर है। पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में जीडीपी में 7.4 प्रतिशत की गिरावट आई थी। वहीं 2021-22 की पिछली तिमाही में, भारतीय अर्थव्यवस्था 20.1 प्रतिशत की रिकॉर्ड गति से बढ़ी थी।
अक्टूबर के आंकड़े
सितंबर में 1.17 लाख करोड़ रुपये की तुलना में अक्टूबर में जीएसटी कलेक्शन 1.30 लाख करोड़ रुपये रहा था। अक्टूबर जीएसटी कलेक्शन चालू वित्तीय वर्ष के लिए दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन रहा था। मगर नवंबर में ये रिकॉर्ड टूट गया। अक्टूबर में केंद्रीय जीएसटी 23,861 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी 30,421 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी 67,361 करोड़ रुपये और सेस 8,484 करोड़ रुपये रहा था।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications