नई दिल्ली, नवंबर 22। सोने की कीमतों में आज गिरावट आई है। कारोबारी सप्ताह के पहले ही दिन आज सोमवार को सोने के दाम नीचे गिरे हैं। सोने की कीमतों में करीब 300 रु की गिरावट दर्ज की गयी है। बता दें कि आज की गिरावट से सोने के दाम 49000 रु के नीचे आ गए हैं। सोने के साथ ही आज चांदी के दाम भी नीचे आए हैं। चांदी की कीमत 66000 रु के नीचे आ गयी है। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
22 नवंबर को सोने और चांदी के रेट
22 नवंबर सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 286 रु प्रति 10 ग्राम की कमजोरी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 49235 रु से गिर कर 48949 रु पर आ गया। यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से अभी भी सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 759 रु सस्ती हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 66486 रु से गिर कर 65727 रु पर आ गए हैं।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 285 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 48753 रु और 22 कैरेट वाला सोना 262 रु सस्ता होकर 44837 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 416 रु सस्ता हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 36712 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 167 रु गिर कर 28635 रु पर आ गया।
जानिए अपने शहर के रेट
आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहें तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट कर सकते हैं। हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
ऐसे जानिए सोने की शुद्धता
आप बाजार से जो सोना खरीदते हैं, वह कितना खरा है यह उसके कैरेट से पता चलता है। आमतौर पर 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। लेकिन इस सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं। इसलिए जेवर बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है। आइये जानते हैं कि किस कैरेट का सोना कितना शुद्ध होता है।
कितने कैरेट पर कितना शुद्ध
बता दें कि 24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है, जबकि 23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी शुद्ध होता है। वहीं 22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है, जबकि 21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी शुद्ध होता है। वहीं 18 कैरेट का सोना 75 फीसदी शुद्ध होता है, जबकि 17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी शुद्ध होता है। वहीं 14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी शुद्ध होता है, जबकि 9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी शुद्ध होता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications