नई दिल्ली, जून 29। आज कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली है। कल सोने के रेट ऊपर चढ़े थे। पर आज मंगलवार 29 जून को सोने की कीमतों में हल्की कमी आई है। सोना आज 10 रु सस्ता हो गया। इस बीच 23 कैरेट वाले सोने के रेट 47 हजार रु के नीचे आ गए हैं। वहीं 24 कैरेट वाले सोने के रेट 47000 रु के काफी नजदीक पहुंच हैं। उधर चांदी की कीमते देखें तो चांदी आज महंगी हुई। मगर आज की बढ़त के बाद भी चांदी का दाम 68500 रु प्रति किलो के नीचे ही है। जानिए सोने और चांदी के ताजा रेट।
29 जून को सोने और चांदी के रेट
मंगलवार को सोने की कीमतों में सिर्फ 10 रु की कमी आयी। आज सुबह 24 कैरेट वाला सोना 10 रु प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ खुला। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47089 रु से गिर कर 47079 रु पर आ गए। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 65 रु महंगी हुई। चांदी के दाम प्रति किलो 68204 रु से चढ़ कर 68269 रु पर हैं।
बाकी कैरेट सोने के रेट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 10 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 46890 रु और 22 कैरेट वाला सोना 10 रु गिर कर 43124 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 8 रु नीचे आया है और यह प्रति 10 ग्राम 35309 रु तक सस्ता हो गया। बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 6 रु की सस्ता हो कर 27541 रु पर आ गया।
चेक करें अपने शहर के रेट
सोने और चांदी कीमत जो ऊपर बताई गई है, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं है। एक और बात आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
उच्चतम स्तर से कितना सस्ता
आपको मालूम होगा कि सोना करीब 10 महीने पहले अगस्त 2020 में कोरोना काल में 56254 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर पहुंच गया था। ये इसका आज तक का सबसे ऊंचा स्तर है। उस स्तर से देखें तो सोना 9175 रुपये सस्ता हो चुका है। मगर आने वाले समय में सोने के केट ऊपर जा सकते हैं। बता दें कि पिछले हफ्ते 24 कैरेट वाला सोना 61 रु प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ था। उस दौरान चांदी के रेट 220 रु प्रति किलो गिरे।
कैसे तय होते हैं सोने के रेट
सोने के रेट तय करने के एक फॉर्मूला है। सबसे पहले 22 कैरट वाले सोने के दाम को ज्वेलरी के वजन से गुणा करें। फिर उस पर मेकिंग चार्ज जुड़ेगा। साथ ही जीएसटी को भी शामिल किया जाएगा। फिर ज्वेलरी की कीमत और मेकिंग चार्ज जुड़ेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications