नई दिल्ली, जून 10। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को सोने की कीमतों में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गयी। आज गुरुवार 10 जून को सोने की कीमतों में गिरावट आई। इससे पहले सोने की कीमतों लगातार 3 दिन तक वृद्धि दर्ज की गयी थी। एक तरह सोना जहां सस्ता हुआ, वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। इससे चांदी के दाम एक बार फिर से 71000 रु प्रति किलो के ऊपर पहुंच गए। आगे जानिए सोने और चांदी के आज के रेट।
10 जून को सोने-चांदी के रेट
गुरुवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 138 रु प्रति 10 ग्राम की कमी आई। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 48981 रु से गिर कर 48843 रु पर आ गये। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 354 रु महंगी हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 70819 रु से चढ़ कर 71173 रु पर पहुंच गए।
ये रहे बाकी कैरेट सोने के रेट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना आज 138 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 48647 रु और 22 कैरेट वाला सोना 127 रु सस्ता होकर 44740 रु पर पहुंच गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 104 रु सस्ता हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 36632 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 81 रु की गिरावट के साथ 28573 रु पर पहुंच गया।
जानें अपने शहर के रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
कहां तक जाएगा सोना
एक्सपर्ट्स के अनुमान के अनुसार सोना 60000 रु प्रति 10 ग्राम तक भी जा सकते है। पहले सोने के रेट के 56000 रु तक जाने की संभावना है और फिर इसके बाद यह 60000 रु का आंकड़ा पार कर सकता है। बेहतर यह है कि सोने के रेट बढ़ने से पहले ही खरीदारी की जाए। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो बेहतर रिटर्न प्राप्त करने के लिए जल्दी निवेश करें।
ऐसे खरीदें सस्ता सोना
आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) अकसर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) स्कीम लाता रहता है, जिसमें सस्ता सोना बेचा जाता है। इसमें एक ग्राम सोने का रेट हाजिर कीमतों से कम होता है। ये बॉन्ड होते हैं, जो आपको दिए जाते हैं। एसजीबी की शुरुआत वर्ष 2015 में की गई थी। इस योजना का उद्देश्य भारतीय सोने की बचत को सोने के निवेश के रूप में आगे बढ़ाना था। इसके अलावा अन्य सोने के निवेशों के विपरीत, इन गोल्ड बॉन्ड्स पर आपको ब्याज इनकम मिलती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications