नई दिल्ली, जुलाई 12। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सोने की कीमतें नीचे आ गयी हैं। आज सोमवार 12 जुलाई को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। इससे पहले पिछले कारोबारी सप्ताह के अंतिम 2 दिनों में सोने की कीमतें ऊपर चढ़ी थीं। सोने के साथ ही आज चांदी भी सस्ती हुई है। बता दें कि चांदी के दाम इस समय 69000 रु प्रति किलो के नीचे बरकरार हैं। सोना और चांदी के लेटेस्ट प्राइस चेक करें।
12 जुलाई को सोने-चांदी के रेट
सोमवार को सोने की कीमतें नीचे आई। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 92 रु प्रति 10 ग्राम की कमजोरी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47863 रु से गिर कर 47771 रु पर आ गया। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 148 रु सस्ती हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 68789 रु से गिर कर 68641 रु पर पहुंच गए।
जानिए बाकी कैरेट सोने के रेट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना आज 91 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 47580 रु और 22 कैरेट वाला सोना 85 रु सस्ता होकर 43758 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 69 रु सस्ता हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 35828 रु पर आ गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 54 रु की गिरावट के साथ 27946 रु पर पहुंच गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
खरीदें सस्ता सोना
आपके पास सस्ता सोना खरीदने का मौका है। आप सॉवरेन गोल्ड बांड खरीद सकते हैं, जिसमें निवेश की शुरुआत 12 जुलाई 2021 से हो गयी है। आप सॉवरेन गोल्ड बांड में 16 जुलाई 2021 तक निवेश कर सकते हैं। सॉवरेन गोल्ड बांड में निवेश के लिए प्रति ग्राम गोल्ड का रेट 4,807 रुपये तय किया गया है। ध्यान रहे कि आरबीआई इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के वेबसाइट में बीते हफ्ते के गोल्ड रेट के आधार सॉवरेन गोल्ड बांड का रेट तय करता है।
कैसे करें निवेश
ये बॉन्ड बैंकों (स्मॉल फाइनेंस बैंकों और पेमेंट्स बैंकों को छोड़कर), स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, डेजिगनेटेड पोस्ट ऑफिस और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड के माध्यम से बेचे जाएंगे। आरबीआई ने 2020-21 के दौरान 16,049 करोड़ रुपये (32.35 टन) की कुल राशि का सोना बेचा। इसके लिए एसजीबी की 12 किश्तें जारी की गयी थीं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications