नई दिल्ली, सितंबर 30। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को सोने के रेट नीचे गिरे हैं। आज 30 सितंबर को सोना 279 रु सस्ता हुआ है। इसके साथ ही सोने की कीमतें 46000 रु के भी नीचे आ गयी हैं। सोने के साथ ही आज चांदी के दाम भी नीचे फिसले हैं। चांदी का रेट 58500 रु के नीचे आ गया है। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
30 सितंबर को सोने और चांदी के रेट
गुरुवार 30 सितंबर को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 279 रु प्रति 10 ग्राम की कमजोरी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 46238 रु से गिर कर 45959 रु पर पहुंच गया। यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से इस समय करीब 10250 रु सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 1613 रु सस्ती हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 59852 रु से गिर कर 58239 रु पर आ गए।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 278 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 45775 रु और 22 कैरेट वाला सोना 256 रु सस्ता होकर 42098 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी नीचे फिसला। इसका दाम 210 रु कम हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 34469 रु पर आ गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 163 रु गिर कर 26886 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं। आगे जानिए 22 और 24 कैरेट सोने का अंतर।
सोने में निवेश का मौका
पिछले साल, कोविड -19 वायरस की शुरुआत के साथ, और उसके बाद आई इक्विटी बाजार में गिरावट के चलते सोना 56,000 रुपये प्रति 10-ग्राम के स्तर को पार कर गया था। हालांकि, हाल ही में एमसीएक्स गोल्ड 46,000 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 56,200 रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर से आई गिरावट को सोने में निवेश करने के अवसर के रूप में देखा जा रहा है।
डिजिटल गोल्ड बेस्ट ऑप्शन
डिजिटल गोल्ड एक आकर्षक निवेश ऑप्शन है। खासकर जब सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की बात आती है, जो सोने की कीमतों में ग्रोथ के माध्यम से प्राप्त रिटर्न के अलावा निवेश पर 2.5 प्रतिशत की वार्षिक ब्याज की पेशकश करता है, तो यह और भी बढ़िया है। क्योंकि इन्हें आरबीआई जारी करता है, जिससे निवेश पर सुरक्षा बढ़ जाती है। सोने को वैसे भी ऐतिहासिक रूप से एक सुरक्षित निवेश के रूप में देखा गया है, मगर अब डिजिटल सोना भारतीय घरों में अपनी जगह बना रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications