नई दिल्ली, दिसंबर 2। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को सोने के दाम नीचे गिरे हैं। आज 02 दिसंबर को सोना एक बार फिर से सस्ता हुआ है। सोने का रेट 47600 रु के करीब आ गया है। आज सोने के साथ साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गयी है। इससे चांदी की कीमत 61000 रु के भी नीचे आ गए हैं। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
02 दिसंबर को सोने और चांदी के रेट
गुरुवार 02 दिसंबर को सोने की कीमतों में कमजोरी दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 189 रु प्रति 10 ग्राम की कमजोरी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47807 रु से गिर कर 47618 रु पर पहुंच गए। यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से इस समय करीब 8600 रु सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 1342 रु सस्ती हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 62069 रु से गिर कर 60727 रु पर आ गए हैं।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 189 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 47427 रु और 22 कैरेट वाला सोना 173 रु सस्ता होकर 43618 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 141 रु सस्ता हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 35714 रु पर आ गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 110 रु गिर कर 27857 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
नवंबर में सोने के आयात
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार नवंबर 2021 में कच्चे तेल और सोने के आयात में तेज बढ़ोतरी के चलते भारत का व्यापार घाटा 23.27 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो नवंबर 2020 में 10.19 अरब डॉलर था। बुधवार को सरकार की तरफ से जारी किए ग आंकड़ों के अनुसार, व्यापार घाटा बढ़कर 23.27 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि सोने का आयात लगभग 8 प्रतिशत बढ़कर 4.22 अरब डॉलर हो गया।
आरबीआई के पास सोना
इस समय भारतीय रिजर्व बैंक के पास अपनी विदेशी मुद्रा में लगभग 660 टन सोना है। लेकिन भारतीय जनता और धार्मिक ट्रस्टों के पास 25000 टन से ज्यादा सोना है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है। इसमें से छड़, सिक्कों और अनुपयोगी गहनों में निष्क्रिय सोना 10,000 टन से अधिक हो सकता है। जानकार कहते हैं कि इस तरह के सोने को निवेश जरूरतों को पूरा करने और भारत को उच्च विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए लाभकारी रूप से लाभ उठाना चाहिए।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications