नई दिल्ली, नवंबर 7। यदि आप अगले कुछ महीनों में फ्लाइट से यात्रा करने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो यह खबर आपके बहुत काम आएगी। आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर है। दरअसल प्रमुख एयरलाइन गो फर्स्ट, जिसे पहले गोएयर के नाम से जाना जाता था, ने अपने 16 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर कंपनी ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानों के यात्रियों के लिए हवाई किराए पर 16 प्रतिशत की छूट की पेशकश शुरू की है। ऑफर के तहत बुकिंग 2-9 नवंबर के बीच की जा सकती है। यानी इस ऑफर के आज के बाद भी दो दिन बाकी हैं। वहीं आपको 24 नवंबर से 31 मार्च 2022 के बीच यात्रा के लिए टिकट मिलेगा।
2005 में हुई थी शुरुआत
गोएयर की शुरुआत 2005 में हुई थी। एयरलाइन ने चार विमानों से शुरुआत की थी और आज इसके पास 58 विमान हैं। शुरुआत में ये केवल चार गंतव्यों के लिए उड़ान भरती थी, जबकि अब इसके गंतव्यों की संख्या बढ़ कर 38 हो गई है। हाल ही में, यह एलसीसी (लो-कॉस्ट कैरियर) से यूएलसीसी (अल्ट्रा-लो-कॉस्ट कैरियर) में कंवर्ट होने वाली भारत की पहली एयरलाइन बन गई है।
विंटर शेड्यूल 2021
इस बीच केंद्र ने बीते गुरुवार को एयरलाइन की 'विंटर शेड्यूल-2021' को कोरोना से पहले के स्तर की तुलना में 4.38 प्रतिशत कम उड़ानों के साथ मंजूरी दे दी। िंटर शड्यूल 31 अक्टूबर, 2021 से 26 मार्च, 2022 तक प्रभावी रहेगा।
22287 फ्लाइटें उड़ेंगी
विंटर शेड्यूल-2021 के अनुसार नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 22,287 उड़ानों की विंटर फ्लाइट शेड्यूल को मंजूरी दी। विंटर शेड्यूल-2019 में 23,307 उड़ानों का मंजूरी दी गयी थी।
108 एयरपोर्ट से फ्लाइटें उड़ेंगी
डीजीसीए ने कहा है कि प्रति सप्ताह 22,287 डिपार्चर को 108 हवाई अड्डों "से और को" को अंतिम रूप दिया गया है। इन 108 हवाई अड्डों में से सिंधुदुर्ग और कुशीनगर शेड्यूल्ड एयरलाइनों द्वारा प्रस्तावित नए हवाई अड्डे हैं। एयरलाइनों के संदर्भ में, इंडिगो के पास शेड्यूल के तहत स्वीकृत उड़ानों की संख्या सबसे अधिक है। एयरलाइन के पास 10,243 उड़ानें हैं, जिसके बाद स्पाइसजेट ने 2,995, गोएयर (जिसे अब गो फर्स्ट के नाम से जाना जाता है) ने 2,290 और एयर इंडिया ने 2,053 पर उड़ान भरेंगी।
विस्तार और एयर एशिया
इसके अलावा, विस्तारा के पास 1,675 और एयरएशिया इंडिया की 1,393 की स्वीकृत उड़ान संख्या है। हाल ही में, केंद्र ने एयरलाइनों को घरेलू क्षेत्र में कोविड से पहले के स्तरों पर उड़ान क्षमता की अनुमति दी थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
