खुशखबरी : Honda की 2 दमदार स्कूटरों पर मिल रहा Cashback, उठाएं फायदा

नयी दिल्ली। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया अपनी बाइक और स्कूटर सेल को ऑनलाइन तरीके आगे बढ़ा रही है। गौरतलब है कि लॉकडाउन में ढील मिलते ही कई ब्रांड्स ने ऑनलाइन बुकिंग शुरू की। कंपनियों को ग्राहकों की तरफ से रेस्पोंस भी अच्छा मिला है। अब आप घर से ही कार या मोटरसाइकिल बुक करने का फायदा उठा सकते हैं। इतना ही नहीं आपको कई ऑफर्स भी पेश किए जाएंगे। इसी कड़ी में होंडा अपनी 2 दमदार स्कूटरों पर कैशबैक दे रही है। आपके पास नई स्कूटर खरीदने पर कैशबैक पाने का मौका है। आइए जानते हैं होंडा के इस स्पेशल ऑफर के बारे में विस्तार से।

इन 2 स्कूटरों पर मिल रहा कैशबैक

इन 2 स्कूटरों पर मिल रहा कैशबैक

होंडा अपनी एक्टिवा 125 और ग्राजिया पर 5000 रु का कैशबैक दे रही है। आपको ये कैशबैक ईएमआई के लिए फेडरल बैंक का डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर मिलेगा। आप दोनों में जिस स्कूटर पर चाहें कैशबैक ले सकते हैं। फेडरल बैंक के अलावा यदि आप बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड से स्कूटर के लिए पूरी पेमेंट करते हैं तो भी आपको 5000 रु के कैशबैक का बेनेफिट दिया जाएगा।

डीलरशिप पर मिल सकता है एक्स्ट्रा डिस्काउंट

डीलरशिप पर मिल सकता है एक्स्ट्रा डिस्काउंट

इस कैशबैक के अलावा डीलर भी डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं। हालांकि उसके लिए आपको डीलरशिप पर जाना होगा। 5000 रु के कैशबैक के साथ डिस्काउंट का मतलब है दोहरा फायदा। अलग-अलग डीलरशिप पर डिस्काउंट भी अलग हो सकता है। अब जानते हैं इन दोनों स्कूटरों के फीचर्स के बारे में।

होंडा ग्राजिया

होंडा ग्राजिया

होंडा ग्राजिया की कीमत 73,912 रु से लेकर 80,978 रु तक है। इस स्कूटर में 125 सीसी सिंगल-सिलेंडर, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। ग्राजिया में मौजूद इंजन 6000 आरपीएम पर 8.14 एचपी की पावर और 5000 आरपीएम पर 10.3 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। स्कूटर में 5.3 लीटर क्षमता वाला फ्यूल टैंक है। ग्राजिया को केवल 2 वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। स्कूटर में पीछे एलईडी लाइट और डिजिटल ओडोमीटर दिया गया है।

होंडा एक्टिवा की कीमत

होंडा एक्टिवा की कीमत

होंडा एक्टिवा की कीमत 51,700 रु से 81,285 रु तक है। ये स्कूटर 50 से 60 किमी का माइलेज देती है। होंडा एक्टिवा में भी 5.3 लीटर क्षमता का फ्यूल टैंक है। एक्टिवा को 2000 में ऐसे समय में लॉन्च किया गया था जब गियर स्कूटर और 100 सीसी इंजन वाली कम्यूटर मोटरसाइकिलों ने भारतीय दोपहिया बाजार पर राज कर रखा था। 18 साल में यह देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में शुमार हो गई।

होंडा की कारों पर ऑफर

होंडा की कारों पर ऑफर

सितंबर खत्म होने में सिर्फ 3 दिन बचे हैं। आप इन 3 दिनों में होंडा की कारों पर 2.5 लाख रु तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। होंडा ने अपनी कारों के लिए सितंबर में खास ऑफर पेश किया हुआ है। होंडा की जिन कारों पर ऑफर मिल रहा है उनमें अमेज़, डब्ल्यूआर-वी और सिविक शामिल हैं। इनमें सबसे अधिक बचत होंडा सिविक पर होगी। सिविक के डीजल मॉडल पर आपको इस महीने में सबसे ज्यादा बेनेफिट मिल सकता है। होंडा इसके डीजल वेरिएंट्स पर 2.5 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट दे रही है। वहीं पेट्रोल मॉडल को 1 लाख रुपये तक की नकद छूट के साथ बेचा जा रहा है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+