नई दिल्ली, अप्रैल 28। अगर आप सोना खरीदने की तैयारी में हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल आज फिर से सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी है। सोने की कीमतें पिछले कुछ दिनों में काफी कम हुई हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज लगातार तीसरे दिन सोने का रेट नीचे आया है। 28 अप्रैल बुधवार को सोना एक बार फिर सस्ता हुआ है। वहीं चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गयी है। ज्वेलरी खरीदने के लिए लिहाज से भी यह अच्छा मौका है। आइए जानते हैं सोने और चांदी के दाम कितने घटे हैं।
सोने और चांदी के रेट गिरे
बुधवार को सोने की कीमतों गिरावट देखने को मिली। आज सोना प्रति 10 ग्राम 433 रुपए तक सस्ता हुआ। 18 कैरेट वाले सोने की बात करें तो इसकी कीमतों में प्रति 10 ग्राम 324 रु की गिरावट आई। आज आई गिरावट के बाद 24 कैरेट वाले सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 46950 रु रह गयी। सोने के अलावा चांदी भी सस्ती हुई। चांदी का रेट प्रति किलो 1000 रु कम हुआ। चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम 67846 रु रह गई है।
जानिए अलग-अलग कैरेट के हिसाब से रेट
अब जानते हैं सोने के अलग-अलग कैरेट के हिसाब से रेट। मालूम हो कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आज सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की हाजिर कीमतें बदल गयी हैं। 24 कैरेट वाला सोना प्रति 10 ग्राम 46950 रु पर आ गया। इसी तरह 23 कैरेट वाले सोने काम दाम प्रति 10 ग्राम 46762 रु और 22 कैरेट वाले सोने का दाम प्रति 10 ग्राम 43006 रु रह गया। 18 कैरेट वाले सोने का दाम प्रति 10 ग्राम 35213 रु रह गया।
एमसीएक्स पर क्या हैं रेट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज या एमसीएक्स भारत में सबसे बड़ा और दुनिया में छठा सबसे बड़ा कमोडिटी एक्सचेंज मार्केट है। एमसीएक्स पर सबसे अधिक ट्रेडिंग सोने में ही होती है। 28 अप्रैल यहां सोने का रेट 0.32 फीसदी नीचे फिसला। इससे 10 ग्राम सोने रेट एमसीएक्स पर 47151 रु रह गया। एमसीएक्स पर चांदी का रेट 0.9 फीसदी कम होकर प्रति किलो 69603 रु रह गया।
जानिए महानगरों में सोने का रेट
बात महानगरों की करें तो दिल्ली में सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 50170 रु है। ये 24 कैरेट वाले सोने की कीमत है। यहां 22 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 45990 रु है। चेन्नई में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का रेट क्रमश: 48700 रु और 44640 रु है। मुंबई में 24 कैरेट सोने का रेट 45790 रु और कोलकाता में 49440 रु है।
9000 रु से अधिक सस्ता हुआ सोना
पिछले साल अगस्त में 56200 रु के स्तर पर पहुंच गया था। इस समय ये 46,950 रु है। यानी यह उच्चतम स्तर से 9000 रु से अधिक सस्ता हो चुका है। यही मौका है कि आप सोने की कीमत में आई इस बड़ी गिरावट से फायदा उठाएं। बाजार जानकार भी इस समय सोने में निवेश की सलाह दे रहे हैं। रोज अपने शहर में सोने के रेट चेक करने के लिए इस लिंक (https://www.goodreturns.in/gold-rates/) पर जाएं।
More From GoodReturns

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?



Click it and Unblock the Notifications