नयी दिल्ली। लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए दोहरी खुशखबरी आई है। तेलंगाना सरकार ने सोमवार को राज्य के सरकारी कर्मचारियों की सैलेरी में 30 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान किया। राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने राज्य विधानसभा में इस मामले में पर बयान दिया। इतना ही नहीं राज्य के कर्मचारियों की रिटायरमेंट की आयु भी 61 साल तक बढ़ा दी गयी है। अब तेलंगाना के सरकारी कर्मचारी 61 साल की आयु में रिटायर होंगे।
कितना पड़ेगा सरकार पर बोझ
पहले पे रिवीजन कमीशन (पीआरसी) ने कर्मचारियों के वेतन में 7.5 प्रतिशत बढ़ोतरी की सिफारिश की थी, जिससे राज्य के खजाने पर 2,252 करोड़ रुपये का बोझ पड़ता। लेकिन राज्य सरकार ने 30 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान किया, जिससे राज्य सरकार को 8,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि की आवश्यकता होगी। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि कॉन्ट्रैक्ट और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों सहित कुल 9.17 लाख सरकारी कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की जाएगी।
प्रमोशन को लेकर बड़ा ऐलान
तेलंगाना मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि 80 प्रतिशत पात्र कर्मचारियों का प्रमोशन किया जा चुका है और बाकी कर्मचारियों को भी शीघ्र ही प्रमोशन दिया जाएगा। प्रमोशन के बाद खाली होने वालों पदों को नए नोटिफिकेशन से भरा जाएगा। यानी इन पदों पर भर्तियां निलकेंगी। राव ने यह भी कहा कि शिक्षकों का प्रमोशन करने की प्रोसेस जल्द ही शुरू की जाएगी।
अंतर-जिला ट्रांसफर
इसके अलावा पति-पत्नी के मामलों को देखते हुए अंतर जिला ट्रांसफर जल्द ही शुरू किया जाएगा। राव ने यह भी घोषणा की कि कर्मचारी के रिटायरमेंट के समय दी जाने वाली ग्रेच्युटी राशि वर्तमान 12 लाख रु से बढ़ा कर 16 लाख रुपये की जाएगी। नई पेंशन योजना (अंशदायी पेंशन योजना) के तहत कवर किए गए कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों को पारिवारिक पेंशन भी दी जाएगी।
अभी तक कितनी थी रिटायरेंट आयु
सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र भी बढ़ाई है। रिटायरमेंट आयु मौजूदा 58 से बढ़ा कर 61 कर दी गयी है। बता दें कि राज्य के कर्मचारियों की सैलेरी और रिटायरमेंट आयु बढ़ाने का ऐलान तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने पिछले साल दिसंबर में कर दिया था। तब इसे सरकारी कर्मचारियों के लिए नये साल का गिफ्ट कहा गया था।
ये था सरकार का प्लान
कुल मिलाकर वेतन वृद्धि से राज्य के 9,36,976 कर्मचारियों को फायदा होगा। दिसंबर में कहा गया था कि अगर जरूरत पड़ी तो तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) पर वेतन वृद्धि के कारण वित्तीय बोझ को भी राज्य सरकार वहन करेगी। सीएम ने यह भी घोषणा की थी कि सभी खाली पदों की पहचान करने के बाद फरवरी में भर्ती कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications