नई दिल्ली, मई 10। देश भर में एक बार फिर से कोरोना के मामले में लगातार बढ़ रहे हैं। कई राज्यों में लॉकडाउन लगाया गया है। बाकी अन्य राज्यों में कई तरह के प्रतिबंध हैं। इससे लोगों के सामने रोजगार की दिक्कत होने लगी है। खास कर निम्न वर्ग के उन लोगों के लिए जो दिहाड़ी मजदूरी जैसे काम करते हैं। इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने हाल ही में 2 महीने का फ्री राशन देने का ऐलान किया था। अब एक राज्य सरकार ने लोगों की मदद करने के लिए उन्हें 4-4 हजार रु देने का ऐलान किया है। आइए जानते हैं किस राज्य सरकार ने यह ऐलान किया है और किन लोगों यह 4000 रु मिलेंगे।
तमिलनाडु सरकार ने किया ऐलान
तमिलनाडु के नये मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने ऑफिस में अपने पहले ही दिन पांच महत्वपूर्ण फाइलों पर हस्ताक्षर किए। इनमें पहले है राज्य भर में 2.07 करोड़ राशन कार्ड धारकों में से प्रत्येक को कोविड राहत के रूप में 4-4 हजार रु की वित्तीय सहायता प्रदान करना। यानी तमिलनाडु के 2.07 करोड़ राशन कार्ड धारकों को सरकार की तरफ से बतौर आर्थिक मदद 4-4 हजार रु मिलेंगे।
दो बार में मिलेंगे पैसे
महामारी के कारण लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, इसीलिए राज्य सरकार ने यह अहम फैसला लिया है। तमिलनाडु सरकार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि इस राशि का भुगतान दो किस्तों में किया जाएगा। सरकार 2000-2000 रु की दो किस्तें राशन कार्ड धारकों को देगी। इनमें पहली किस्त मई महीने में ही आएगी। इतना ही नहीं सीएम स्टालिन के मुताबिक राज्य सरकार उन लोगों के निजी अस्पतालों में कोरोना उपचार का खर्च वहन करेगी, जिनके पास स्टेट गवर्नमेंट इंश्योरेंश कार्ड है।
जानिए बाकी राहत भरे ऐलान
स्टालिन ने 16 मई से सरकारी दूध कंपनी आविन के दूध की कीमतों प्रति लीटर 3 रु की कटौती करने का भी ऐलान किया। इसके अलावा उन्होंने राज्य भर में सरकारी बसों (साधारण किराया) में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली लड़कियों और कामकाजी महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की भी घोषणा की। इन्हें राज्य की साधारण किराया वाली बसों में सफर के दौरान कोई किराया नहीं देना होगा।
पिछले साल भी दिए गए थे पैसे
बता दें कि पिछली तमिलनाडु सरकार ने भी दिसंबर 2020 में पोंगल उत्सव के मौके पर राज्य के लोगों को पैसे दिए थे। तब 2500 रुपये देने का ऐलान किया गया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने सभी राशन कार्ड धारकों को 2500 रु कैश दिए थे। साथ ही लोगों को एक किलो चावल, चीनी और एक गन्ना भी दिया गया था।
तमिलनाडु में पैसे देने का चलन
एआईडीएमके ने 2014 में राज्य में लोगों को 1 किलो चावल और 1 किलो चीनी के साथ ही 100 रु दिए। फिर ये सिलसिला आगे बढ़ता चला गया। 4 साल बाद 2018 में 1000 रु दिए गए। फिर पिछले साल 2,500 रु दिए गए। अब कोविड संकट में एम के स्टालिन ने हर परिवार को 4-4 रुपये देने का ऐलान किया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications