नयी दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के ग्राहकों के लिए एक खुशखबरी है। एसबीआई ने अपने एटीएम पर की जाने वाली सभी लेन-देन के लिए सर्विस चार्ज को माफ करने का फैसला लिया है। बैंक ने 30 जून तक एटीएम से फ्री लेन-देन सुविधा देने का ऐलान किया है। एसबीआई के ग्राहक अन्य बैंकों के एटीएम से भी 30 जून तक जितनी चाहे फ्री ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। वैसे तो एसबीआई की एटीएम से मुफ्त लेन-देन सीमित हैं। मगर 30 जून तक बैंक ने इस लिमिट को हटा दिया है। आप जितनी भी एटीएम लेन-देन करें, चाहें किसी अन्य बैंक क एटीएम से भी, आपसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। एसबीआई ने अपनी वेबसाइट के जरिए इस फैसले की घोषणा की है। एसबीआई की तरफ से की गई घोषणा के अनुसार 24 मार्च को वित्त मंत्री द्वारा किए गए ऐलान के मद्देनजर एसबीआई ने अपने और अन्य बैंकों के एटीएम में किए गए सभी लेनदेन के लिए शुल्क माफ करने का निर्णय लिया है।
वित्त मंत्री ने दी थी छूट
24 मार्च को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की थी कि किसी बैंक के ग्राहक द्वारा किसी भी अन्य बैंक के एटीएम से तीन महीने तक, यानी 30 जून तक, पैसे निकालने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा था कि डेबिट कार्डधारक किसी भी अन्य बैंकों के एटीएम से तीन महीने तक मुफ्त में पैसे निकाल सकते हैं। बता दें कि कोरोनावायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन के बीच राहत पैकेज की घोषणा के दौरान ही ये छूट दी गई थी ताकि लोगों पर किसी भी तरह का कोई अन्य खर्चीला बोझ न बढ़े।
एसबीआई देता है 8 मुफ्त ट्रांजेक्शन
वैसे एसबीआई मेट्रो शहरों में महीने में रेगुलर बचत खाताधारकों को 8 मुफ्त एटीएम लेन-देन की ही सुविधा देता है, जिसके ऊपर हर लेन-देन पर आपसे शुल्क वसूला जाएगा। इनमें 5 एसबीआई एटीएम और 3 किसी अन्य बैंक के एटीएम से फ्री लेन-देन शामिल होती हैं। नॉन-मेट्रो शहरों में 10 फ्री एटीएम लेन-देन की छूट मिलती है, जिनमें एसबीआई और अन्य बैंकों से 5-5 लेन-देन की जा सकती हैं। इसके बाद यह कैश लेनदेन के लिए 20 रुपये + जीएसटी और नॉन-कैश लेन-देन के लिए 8 रुपये + जीएसटी वसूलता है। इसकी जानकारी बैंक की वेबसाइट पर दी गई है।
एसबीआई ने घटाई लोन पर ब्याज दरें
हाल ही में एसबीआई अपने ग्राहकों के लिए एक तोहफा लेकर आया। एसबीआई ने सभी अवधियों के लिए एमसीएलआर में 35 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की है, जिससे इसके होम और अन्य रिटेल लोन सस्ते हो जाएंगे। एमसीएलआर घटने से एसबीआई ग्राहकों की लोन ईएमआई कम हो जाएगी। बैंक ने एक रिलीज में ऐलान किया है कि इसकी एक साल की एमसीएलआर 7.75 प्रतिशत प्रति वर्ष से घट कर अब 7.40 प्रतिशत रह गई है। बैंक की नयी लोन दरें 10 अप्रैल 2020 से लागू हो गई हैं। इससे एसबीआई के लाखों ग्राहकों को फायदा मिलेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications