नयी दिल्ली। कोरोनावायरस से बहुत सारे कारोबारी सेक्टर संकट में हैं। इससे रिलायंस इंडस्ट्रीज को भी झटका लगा है। मगर इस भारी संकट के बावजूद कंपनी का कर्ज कम होने की संभावना है। विश्लेषक कहते हैं कि भले ही ऊर्जा और खुदरा मांग छह महीने तक संघर्ष करे पहले से नियोजित संपत्ति की बिक्री में देरी हो फिर भी अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के कर्ज में कमी आने की संभावना है। साथ ही रिलायंस फिर से निवेश को प्राथमिकता दे सकती है। कोरोना संकट के अलावा रिलायंस मजबूत होकर उभरी है क्योंकि इसकी प्रतिस्पर्धी कंपनियों के सामने हाई लोन चुनौतियों और धीमे निवेश का सामना करना है।

रिलायंस के सामने चुनौतियां
मनीकंट्रोल में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार कोरोनावायरस विश्व स्तर पर अर्थव्यवस्थाओं को प्रभावित कर रहा है, जिससे रिलायंस को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इनमें भारत और कई देशों में लॉकडाउन के नतीजे में वैश्विक तेल उत्पादों की मांग में गिरावट से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, इसके रिटेल सेक्टर के लिए फैशन / इलेक्ट्रॉनिक्स मांग में संभावित मंदी, टेलीकॉम निवेश का धीमा मुद्रीकरण और अभी भी उच्च कर्ज शामिल हैं। नतीजतन रिलायंस के शेयर में इस साल अब तक 21 फीसदी की गिरावट आई है, लेकिन अभी भी ये सेंसेक्स से 7 प्रतिशत कम है।
स्थिति नहीं है साफ
जानकारों के अनुसार मौजूदा स्थिति कब सामान्य होगी ये अभी साफ नहीं है। मौजूदा चुनौतियों से हर महीने रिलायंस के हर कारोबार की बिक्री पर नकारात्मक असर पड़ेगा। 2020-21 में रिलायंस का लोन स्थिर रह सकता है और इसमें बढ़ोतरी के संकेत नहीं है। इसके अलावा रिलायंस का लगभग आधा कर्ज और देनदारियां बड़े पैमाने पर डॉलर फंडेड हैं, जो डॉलर से जुड़े ऊर्जा कैशफ्लो के माध्यम से प्राप्त की जाती हैं। रिलायंस कर्ज बढ़ा भी सकती है, क्योंकि इसकी देनदारियों को रिफाइनेंस करना या होगा। हाल ही में एक खबर आई थी कि जिसके तहत रिलायंस इंडस्ट्रीज 25000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी यह रकम लॉन्ग टर्म डेब्ट यानी लोन के जरिये जुटाएगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications