नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नौकरी चाहने वालों के लिए रोजगार के अधिक अवसर पैदा करने के लिए 'रोज़गार बाज़ार' नाम से एक जॉब पोर्टल लॉन्च किया है। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि हम दिल्ली के नौकरी चाहने वालों और एम्प्लोयर्स को एक प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए आज रोज़गार बाज़ार शुरू कर रहे हैं। इस जॉब पोर्टल पर वे कंपनियां जो रोजगार देना चाहती हैं और वे सभी लोग जो नौकरी की तलाश में खुद को रजिस्टर कर सकेंगे। रोजगार बाजार (jobs.delhi.gov.in) पर पंजीकरण के लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा। नौकरी खोजने में कठिनाई का सामना करने वालों के लिए यह वेब पोर्टल बहुत मददगार होगा। वे अपने कौशल और योग्यता के अनुसार इस प्लेटफॉर्म पर आसानी से नौकरी ढूंढ सकेंगे।
इकोनॉमी में होगा सुधार
दिल्ली सरकार का उद्देश्य राजधानी की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करना है, जो लॉकडाउन के कारण प्रभावित हुई है। इस पोर्टल से सरकार के उद्देश्य को बल मिलेगा। यह पहल दिल्ली सरकार द्वारा राजधानी की अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने में मददगार साबित होगी। इससे नौकरियों के बाजार और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। सीएम ने रोज़गार बाज़ार वेबसाइट का उपयोग करने के लिए वीडियो भी जारी किया गया है ताकि लोग आसानी से इस पोर्टल का इस्तेमाल कर सकें। इस वीडियो की मदद से लोग आसानी से वेबसाइट पर लॉग इन कर सकेंगे।
पोर्टल पर देनी होगी जानकारी
इस पोर्टल पर कंपनियां अपनी जरूरत के मुताबिक नौकरियों की क्वालिफिकेशन संबंधित जानकारी देंगी। इस क्वालिफिकेशन को देख कर योग्य व्यक्ति नौकरी के लिए आवेदन कर सकेगा। साथ ही जो लोग नौकरी चाहते हैं वे अपनी योग्यता को पोर्टल पर साझा कर देंगे और कंपनियां उनकी योग्यता के अनुसार उन्हें हायर कर लेंगी। बता दें कि लॉकडाउन के दौरान बहुत से लोगों को नौकरी गंवानी पड़ी, जबकि कंपनियों को भी मजबूरन कर्मचारियों की छंटनी करनी पड़ी। इस पोर्टल के जरिए कंपनियां नए सिरे से हायरिंग कर सकेंगी और लोगों को रोजगार मिलेगा।
बढ़ रहा रोजगार
शहरों में रुक-रुक कर लग रहे लॉकडाउन के बावजूद 19 जुलाई को समाप्त सप्ताह में शहरी रोजगार दर 35.1 फीसदी तक पहुंच गई। अप्रैल में शहरी रोजगार में तब बड़ी गिरावट आई थी जब देश में कोरोना को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन लागू किया गया था। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के मुताबिक कुल रोजगार दर (शहरी और ग्रामीण) जून में काफी तेजी से बढ़ी थी, मगर जुलाई में इसमें थोड़ी गिरावट आई। बावजूद इसके 19 जुलाई को समाप्त सप्ताह में ये फिर से 38.41 फीसदी पर पहुंच गई, जो 21 जून के 38.42 फीसदी के स्तर के बेहद करीब है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications