नयी दिल्ली। जियो फोन उपयोगकर्ताओं के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल अब वे केवल 75 रु में अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। मालूम हो कि जियो फोन की पेशकश 2017 में की गई थी। पिछले 3 सालों में जियो फोन के इस्तेमाल करने वालों की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है। 2019 खत्म होते-होते ही जियो फोन उपयोगकर्ताओं की संख्या 7 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई थी। आपको बता दें कि देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने जियो अपने फोन उपयोगकर्ताओं को काफी सस्ते 4जी प्लान देती है। इसका सबसे सस्ता प्लान 75 रुपये का है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलता है।
कितनी है वैलिडिटी
75 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। यानी 75 रु में 28 दिनों तक जियो फोन यूजर्स को फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। हालांकि पहले ये प्लान 49 रुपये में मिलता था। लेकिन बाद में कंपनी ने इसे महंगा कर दिया। इस समय आप ये प्लान 75 रुपये में ले सकते हैं। जियो ने इंटरकनेक्ट यूजेस चार्ज (आईयूसी) चार्ज खत्म कर दिया है, जिससे जियो फोन इस्तेमाल करने वालों को भी सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग बेनेफिट मिलेगा।
जानिए बाकी बेनेफिट
गौरतलब है कि जियो फोन ग्राहकों को All in One कैटेगरी के तहत अनलिमिटेड कॉम्बो प्लान मिलते हैं। इन प्लान्स की कीमत 75 रुपये से 185 रुपये तक होती है। 75 रुपये वाले प्लान की बात करें तो यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ देश भर में सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा रोज 100 एमबी डेटा और 50 एसएमएस मिलते हैं।
125 रु और 155 रु वाले प्लान के बेनेफिट
125 रुपये वाले प्लान में भी अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग शामिल है। मगर इस प्लान में रोज 500 एमबी डेटा के साथ 300 एसएमएस मिलते हैं। इसी तरह 155 रुपये वाले प्लान में आपको रोज 1 जीबी डेटा और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग बेनेफिट मिलेगा। इस प्लान में भी रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। 155 रु वाले प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिनों की है।
185 रु वाले प्लान के बेनेफिट
जियो फोन के 185 रुपये वाले प्लान में आपको रोज 2 जीबी डेटा मिलता है। सात ही अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग बेनफिट के साथ रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे।
जियो का ऐप्स का एक्सेस
अच्छी बात ये है कि जियो फोन के प्लान्स में आपको जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलता है। इनमें जियो टीवी और जियो सिनेमा शामिल हैं।
जियो ने शुरू की फ्री कॉलिंग
बता दें कि टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई ने आईयूसी शुल्क समाप्त कर दिया। इससे जियो ने भी ऑफ नेट कॉल अनलिमिटेड फ्री कर दी है। जियो ने अपने सभी प्रीपेड प्लान में बदलाव कर दिया है। सभी प्लान्स में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड मुफ्त कॉलिंग को शामिल करने के लिए जियो ने ऐसा किया है।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव



Click it and Unblock the Notifications