नई दिल्ली, सितंबर 22। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के दूसरे फेज की शुरुआत हो चुकी है। बीते रविवार से दुबई में आईपीएल का दूसरा फेज शुरू हो चुका है। आधिकारिक ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स 17 चैनलों पर हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, बंगाली और मलयालम सहित 8 भाषाओं में लीग का प्रसारण कर रहा है। पर यदि आप मोबाइल पर आईपीएल देखना चाहते हैं तो आपको इसके लिए डिज्नी+ हॉटस्टार का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेना होगा। डिज्नी+ हॉटस्टार जैसी और भी कुछ ऐप हैं, जिन पर आईपीएल देख सकते हैं। मगर देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो फ्री में आईपीएल देखने का मौका दे रही है।
कुछ प्लान में फ्री मिलेगा सब्सक्रिप्शन
जियो के 4 खास प्लान्स हैं। इनम प्लान्स में आपको अन्य बेनेफिट के अलावा मुफ्त में डिज्नी+ हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस तरह आप सामान्य खर्च पर ही फ्री में डिज्नी+ हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन प्राप्त करते आईपीएल देख सकते हैं। इन प्लान्स की कीमत 499 रु, 666 रु, 888 रु और 2599 रु है। ये प्लान आपको जियो वेबसाइट पर क्रिकेट प्लान्स सेक्शन में मिलेंगे।
499 रु वाला प्लान
499 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। मगर आपको डिज्नी+ हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन पूरे एक साल के लिए मिलेगा। आपको जियो ऐप्स का भी मुफ्त एक्सेस दिया जाएगा। साथ ही डेली 3 जीबी डेटा और अलग से 6 जीबी डेटा दिया जाएगा। यानी कुल 90 जीबी डेटा। वहीं अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस बेनेफिट भी दिया जाएगा।
666 रु वाला प्लान
666 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है। मगर आपको डिज्नी+ हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन पूरे एक साल के लिए मिलेगा। आपको जियो ऐप्स का भी मुफ्त एक्सेस दिया जाएगा। साथ ही इस प्लान में डेली 2 जीबी डेटा दिया जाएगा। आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस बेनेफिट भी इस प्लान में दिया जाएगा।
888 रु वाला प्लान
888 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। आपको इस प्लान में डिज्नी+ हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन पूरे एक साल के लिए मिलेगा। आपको जियो ऐप्स का भी मुफ्त एक्सेस दिया जाएगा। साथ ही इस प्लान में डेली 2 जीबी और अलग से मुफ्त में 5 जीबी डेटा दिया जाएगा। आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस बेनेफिट भी इस प्लान में दिया जाएगा।
2599 रु वाला प्लान
2599 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है। आपको डिज्नी+ हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन भी पूरे एक साल के लिए मिलेगा। आपको जियो ऐप्स का भी मुफ्त एक्सेस दिया जाएगा। साथ ही इस प्लान में डेली 2 जीबी और अलग से फ्री में 10 जीबी डेटा दिया जाएगा। आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस बेनेफिट भी इस प्लान में दिया जाएगा। इन सभी प्लान्स में आपकी डेटा लिमिट पूरी होने पर आपको 64 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलता रहेगा। जियो के कुछ पोस्टपेड प्लान भी हैं, जिनमें आपको फ्री में डिज्नी+ हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा। उनमें 999 रु, 1499 रु, 2499 रु और 3999 रु वाले प्लान शामिल हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
