नई दिल्ली, सितंबर 30। शेयर मार्केट में पिछले सप्ताह से ही गिरावट जारी थी। जानकारों ने तो आज के दिन के लिए भी बिते दिनों की तरह गिरावट का अनुमान लगाया था। जानकारों का मानना था कि अमेरिकी स्टॉक मार्केट में बिकवाली होने की वजह से भारतीय मार्केट भी प्रभावित हो सकता है। लेकिन आज ऐसा हुआ नहीं। गिरावट के उलट आज शेयर बाजार में तेजी का दिन रहा। मार्केट में लौटी हरियाली ने लगातार सात दिन से चल रहे गिरावट के ट्रेंड पर ब्रेक लगा दिया। मार्केट में आई तेजी से आज निवेशकों को 4 लाख करोड़ का फायदा हुआ।
सेंसेक्स-निफ्टी का कैसा रहा हाल
कारोबार के बंद होने तक सेंसेक्स ने 1016 अंक की बढ़त थी। सेंसेक्स 1.80 प्रतिशत के बढ़त के साथ 57400 अंक से ज्यादा के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के समय सेंसेक्स 57,722.63 अंक तक पहुंच गया था। निफ्टी 50 में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली। निफ्टी में 276 अंकों की बढ़त रही। दिन में 1.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ यह 17 हजार के अंक पर बंद हुआ।
निवेशकों को 4 लाख करोड़ का मुनाफा
बाजार में आई तेजी के कारण बीएसई लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में करीब 4 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी हुई। जो कंपनियां बीएसई में लिस्टेड हैं उनका मार्केट कैप 272.40 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिन मार्केट कैपिटल 268 लाख करोड़ रुपये के आस-पास था।
सहारा बना आरबीआई का फैसला
दरअसल, आज भारतीय रिजर्व बैंक ने मौद्रिक नीति की घोषणा की है। इन नितियों में कई ऐसे फैसले लिए गए हैं जो वैश्विक मंदी के आशंका के बीच एक भरोसा दिलाती है। आरबीआई ने आज रेपो रेट में 0.50 प्रतिशत बढ़ोतरी की है। आज के इजाफे बाद रेपो रेट अब बढ़कर 5.90 प्रतिशत हो गया है। अब निवेशकों को उम्मीद है कि अगले सप्ताह भी बाजार में तेजी बरकरार रहे।
More From GoodReturns

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े: क्या अब बाहर का खाना होगा महंगा?

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
