सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 1 मार्च से बढ़ जाएगी सैलेरी

नयी दिल्ली। कोरोना संकट जैसे-जैसे कम हो रहा है सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में रुक हुई बढ़ोतरी को जारी किया जा रहा है। कई राज्य सरकारें इस बात का ऐलान कर चुकी हैं। इससे राज्य के सरकारी कर्मचारियों की सैलेरी में बढ़त हो रही है। इसी कड़ी में अब त्रिपुरा सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की है। अब राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा। नतीजे में कर्मचारियों की सैलेरी और पेंशनभोगियों की पेंशन में इजाफा होगा। सरकार का यह फैसला आज 1 मार्च से ही लागू होगा।

लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा

लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान त्रिपुरा के मुख्‍यमंत्री बिप्‍लब कुमार देब ने किया है। ये खबर राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बड़ी खुशखबरी है। बढ़ती महंगाई के बीच ये उनके लिए बड़ी राहत है। गौरतलब है कि सरकार के इस फैसले का फायदा त्रिपुरा के 1.1 लाख सरकारी कर्मचारियों के साथ साथ 60 हजार पेंशनभोगियों को मिलेगा। वहीं कुल लाभांवित होने वाले परिवारों की संख्या 1.90 लाख होगी।

कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता

कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता

राज्य सरकार ने मौजूदा और रिटायर हो चुके कर्मचारियों (पेंशनभोगियों) के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। ये बढ़ोतरी राज्‍य सरकार ने वित्‍त वर्ष 2021-22 के लिए की है। सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्‍ते में की गयी इस बढ़ोतरी से राज्य सरकार पर अतिरिक्त कुल 320 करोड़ रु का भार पड़ेगा।

वेतन आयोग ने की थी सिफारिश

वेतन आयोग ने की थी सिफारिश

राज्य सरकार के इस फैसले से 12,000 उन लोगों को भी फायदा मिलेगा, जो डेली कमाने वाले हैं। इन लोगों को डेली वेज अर्नर कहा जाता है। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीयरनेस रिलीफ या डीआर) में बढ़ोतरी का फैसला सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार लिया है। डीए और डीआर में बढ़ोतरी की सिफारिश राज्य सरकार से वेतन आयोग ने की थी।

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

केंद्र जल्द ही इस महीने होली से पहले जनवरी से जून 2021 की अवधि के लिए महंगाई भत्ता (डीए) की घोषणा कर सकती है। हालांकि हालिया मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बात की चर्चा है कि केंद्र सरकार केंद्र सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों दोनों के लिए एक डबल बोनस की घोषणा करने के मूड में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्र सरकार 2021 की पहली छमाही के लिए 4 प्रतिशत डीए की घोषणा कर सकती है।

लाखों लोगों को फायदा

लाखों लोगों को फायदा

यदि ऐसा हुआ तो ये लगभग केंद्र सरकार के 52 लाख कर्मचारियों और 62 लाख पेंशनरों के लिए एक बड़ा होली बोनस होगा। हालांकि केंद्र सरकार ने अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। पहले केंद्र सरकार ने जून 2021 तक सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए डीए और डीआर को रोकने का ऐलान किया था।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+