सोना खरीदारों के लिए खुशखबरी, 43 हजार रु के करीब आ गए रेट, जानिए चांदी का हाल

नई दिल्ली, जून 21। आज कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। सोना खरीदारों के लिए यह बहुत अच्छी खबर है। आज सोमवार 21 जून को सोने की कीमतों में अच्छी खासी गिरावट देखने को मिली। सोना करीब और 250 रु सस्ता हो गया। इससे 24 कैरेट वाले सोने के रेट 47000 रु के करीब आ गए हैं। चांदी की कीमतों पर नजर डालें तो ये भी सस्ती हुई है। जानिए सोने और चांदी के आज के रेट।

21 जून को सोने-चांदी के रेट

21 जून को सोने-चांदी के रेट

सोमवार को सोने की कीमतों में काफी गिरावट आई। आज सुबह 24 कैरेट वाला सोना में 244 रु प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ खुला। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47266 रु से गिर कर 47022 रु पर आ गया। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 1052 रु सस्ती हुई। चांदी के दाम प्रति किलो 68687 रु से बढ़ कर 67635 रु पर पहुंच गए।

बाकी कैरेट सोने के रेट

बाकी कैरेट सोने के रेट

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना आज 243 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 46834 रु और 22 कैरेट वाला सोना 224 रु सस्ता होकर 43072 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 183 रु नीचे आया और यह प्रति 10 ग्राम 35267 रु तक सस्ता हो गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 143 रु की गिरावट के साथ 27508 रु पर आ गया।

आपके शहर में सोने के रेट क्या हैं

आपके शहर में सोने के रेट क्या हैं

ध्यान रहे कि जो सोने और चांदी कीमत ऊपर बताई गई है, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं है। एक और बात आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।

कैसे करें नकली सोने की पहचान

कैसे करें नकली सोने की पहचान

सरकार ने कई बार डेट बढ़ाने के बाद देश में गोल्ड हॉलमार्किंग लागू करने के लिए 16 जून 2021 तारीख फिक्स कर दी थी। इस तारीख से देश में हॉलमार्किंग नियम लागू हो चुका है। अब सुनार कैरेट के हिसाब से सोने के जेवर बेच पाएंगे। गोल्ड हॉलमार्किंग के बाद हर जेवर एक निशान लगाया जाएगा। यह आपको बताएगा कि यह जेवर कितने कैरेट गोल्ड से बना है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि आप अपने जेवर को देश में कहीं भी बेचना चाहें तो कैरेट के हिसाब से पैसा ले सकेंगे।

आपका सोना कितना खरा

आपका सोना कितना खरा

जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है। वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+