सोना खरीदने का मन बना रहे है तो आज का दिन बहुत अच्छा है। लगातार कीमतों में इजाफा के बाद आज सोना सस्ता हो गया है।
नई दिल्ली: सोना खरीदने का मन बना रहे है तो आज का दिन बहुत अच्छा है। लगातार कीमतों में इजाफा के बाद आज सोना सस्ता हो गया है। विदेश में पीली धातु में रही नरमी के दबाव में दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 600 रुपए टूटकर 41,070 रुपए प्रति दस ग्राम पर और चांदी 325 रुपए उतरकर 47,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव घटने से वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में नरमी का रुख बना है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी
लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, वहां सोना हाजिर 10.32 डॉलर फिसलकर 1,551.71 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी छह डॉलर की गिरावट लेकर 1,551.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.13 डॉलर की नरमी के साथ 17.96 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
स्थानीय बाजार आज सोना की कीमत
विदेश में कीमतों में गिरावट का असर स्थानीय बाजार में भी देखा गया है। इसके साथ ही डॉलर की तुलना में भारतीय मुद्रा में आ रही मजबूती का असर भी कीमती धातुओं पर दिख रहा है। आज सोना स्टैंडर्ड 600 रुपए फिसलकर 41,070 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही नरमी के साथ 40,900 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 200 रुपए टूटकर 30,800 रुपए के भाव बोली गई। इस दौरान चांदी हाजिर 325 रुपए की गिरावट लेकर 47,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। चांदी वायदा 252 रुपए उतरकर 46,659 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 980 रुपए और 990 रुपये प्रति इकाई पर स्थिर रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 41,070 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 40,900 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 47,700 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 46,659 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई : 980 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई : 990 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्रा : 30,800 रुपए
More From GoodReturns

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

EPFO ब्याज क्रेडिट: पासबुक में पैसा नहीं दिख रहा? घबराएं नहीं, तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications