नयी दिल्ली। आज के समय में अपना घर खरीदना किसी चुनौती से कम नहीं है। अपने घर का सपना पूरा करने के लिए न जाने किस किस तरह से पैसों का इंतेजाम करना पड़ता है। बल्कि अधिकतर लोग तो बिना लोन के घर खरीदने के लिए पैसों का इंतेजाम ही नहीं कर पाते। दिल्ली जैसे महानगरों में घर खरीदना और भी मुश्किल है। मगर आपका ये सपना अब सच हो सकता है। जी हां आपको दिल्ली में घर खरीदने का मौका मिल सकता है और वो भी 5 लाख रु तक सस्ते में। यह उन लोगों के बड़ी खुशखबरी है, जो लंबे समय से अपना घर खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। आइये जानते हैं कैसे मिलेगा आपको ये मौका।
डीडीए सस्ते में बेचेगा सस्ते फ्लैट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) बहुत जल्द सस्ते फ्लैट का गिफ्ट दे सकता है। वास्तव में कोरोना संकट के चलते डीडीए के पुराने फ्लैट आपको कम दाम पर खरीदने का मौका मिल सकता है। दूसरी बात है रियल एस्टेट सेक्टर में चल रही मंदी, जिसके मद्देनजर डीडीए सस्ते फ्लैट बेचने की योजना बना रहा है। दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के अनुसार डीडीए इस मामले में बहुत जल्द कोई फैसला ले सकता है। मालूम हो कि डीडीए के पास करीब 20,000 फ्लैट हैं, जिनकी बिक्री होनी है। इस समय फ्लैट के ग्राहक नहीं मिल रहे। इसी के चलते में डीडीए ने राष्ट्रमंडल खेल गांव में तैयार फ्लैटों के दाम भी घटाए हैं।
मिल सकता है भारी डिस्काउंट
2019 की ऑनलाइन आवासीय योजनाओं पर 10 से 40 फीसदी तक की छूट प्राप्त करने का मौका है। वहीं डीडीए ने लॉकडाउन के दौरान पुराने फ्लैटों की बकाया राशि चुकाने की डेडलाइन भी 30 अगस्त तक बढ़ा दी है। इतना ही नहीं डीडीए ने अक्षरधाम मंदिर के पास राष्ट्रमंडल खेलों में तैयार फ्लैटों की कीमतों में ठीक-ठाक कमी की है। एक समय यहां बने फ्लैट्स की कीमत 7 करोड़ रु तक जा रही थी, मगर इस समय तीन बेडरूम वाले फ्लैट की कीमत 4 करोड़ रुपये तक कम कर दी गई है। रिपोर्ट बताती है कि डीडीए को 8,500 से ज्यादा फ्लैटों के लिए ग्राहक नहीं मिल रहे हैं। जहां तक ऑफर का सवाल है तो कीमतें घटाने और 2 फ्लैट्स जोड़ कर देने जैसे धांसू ऑफर के बावजूद लोगों की रुचि नहीं है।
9.5 लाख रु तक में मिल रहा घर
डीडीए के नरेला में 6,273 ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स हैं, जिन्हें 10 से 40 फीसदी तक की छूट के साथ 9.55 से 12.29 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा एक बेडरूम वाले एलआईजी फ्लैट्स भी हैं, जो नरेला के अलावा रोहिणी और सिरसपुर में मौजूद हैं। इन फ्लैट्स का दाम 14 से 15 लाख रुपये तक है। अच्छी बात ये है कि ये 10 से 40 फीसदी तक की रियायती दरों पर खरीदे जा सकेंगे। डीडीए ने आवासीय योजना 2019 में दो कैटेगरी के ईडब्ल्यूएस फ्लैट पेश किए थे। इनमें कुछ नए और कुछ पुराने फ्लैट शामिल थे। इनकी कीमत 17 से 19 लाख रुपए तक थी। अब यदि इन पर 40 फीसदी छूट मिले तो आप सीधे-सीधे 5 लाख रु तक बचा सकते हैं। पुराने फ्लैट्स का दाम 10 लाख रुपये है, जिन पर आपको 10 फीसदी की छूट मिलेगी।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
