नयी दिल्ली। एक प्राइवेट सर्वे के अनुसार भारत की फैक्ट्री गतिविधियां अक्टूबर में एक दशक में सबसे तेजी से बढ़ीं। पिछले महीने भारत के फैक्ट्री आउटपुट 10 सालों में सबसे अधिक तेजी से बढ़ा। असल में कोरोना की वजह से आई रुकावटों के बाद अब मांग और आउटपुट ने तेजी से वापसी की है। हालांकि पिछले महीने नौकरियों कटौती देखी गई। एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत की जीडीपी अप्रैल-जून तिमाही में रिकॉर्ड 23.9 फीसदी लुढ़क गई, पर अब हालात सुधर रहे हैं। केंद्र सरकार ने वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए ज्यादातर प्रतिबंधों को हटा दिया है। हालांकि भारत में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे है और अब 80 लाख से अधिक हो गए हैं।

कहां पहुंचा पीएमआई इंडेक्स
आईएचएस मार्किट इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) अक्टूबर में 58.9 पर पहुंच गया, जो सितंबर में 56.8 पर था। ये मई 2010 के बाद से इसका सबसे ऊंचा स्तर है। पहले के मुकाबले भारतीय मैन्युफैक्चर्स के पास नए ऑर्डर भी बढ़ रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि सेल्स में रिकवरी आने वाले महीनों में बरकरार रहेगी।
इनपुट और आउटपुट प्राइस भी बढ़ा
इनपुट और आउटपुट कीमतें पिछले महीने तेज गति से बढ़ीं, हालांकि बढ़ती कीमतों का अधिकांश भार फर्मों ने उठाया। पर इससे रिटेल इंफ्लेशन आने वाले महीनों में आरबीआई के टार्गट से ऊपर बनी रही सकती है। हालांकि आने वाले 12 महीनों में व्यापार को लेकर उम्मीद अगस्त 2016 के बाद से अपने उच्चतम स्तर तक बढ़ गया है।
पिछले महीने फैक्ट्री आउटपुट
पिछले महीने फैक्ट्री गतिविधियां साढ़े 8 सालों में सबसे तेजी से बढ़ी थीं। तब बी नए ऑर्डर और उत्पादन में तेज बढ़ोतरी से फैक्ट्री गतिविधियों इतनी ऊपर पहुंची थीं। सितंबर से पहले अगस्त में पीएमआई 52 पर था। बता दें कि 50 से ऊपर एक रीडिंग विस्तार को दर्शाती है, जबकि इससे नीचे गिरावट का संकेत है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
