नई दिल्ली, मई 3। फैक्ट्री गतिविधियों के मामले में एक अच्छी खबर आई है। दरअसल अप्रैल में फैक्ट्री गतिविधियों की ग्रोथ में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गयी। कोरोना संकट और कई राज्यों की तरफ से लगाए गए लॉकडाउन के बीच फैक्ट्री गतिविधियों में गिरावट नहीं आई, ये इकोनॉमी के लिए अच्छी खबर है। आईएचएस मार्किट इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) अप्रैल में 55.5 पर रहा, जबकि मार्च के महीने में इसकी रीडिंग 55.4 पर थी। बता दें कि पीएमआई इंडेक्स का 50 से अधिक होना ग्रोथ और इससे नीचे आ जाना गिरावट माना जाता है।

नए ऑर्डर और प्रोडक्शन
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार एक मासिक सर्वे के मुताबिक कोरोना संकट के कारण नए ऑर्डर की ग्रोथ रेट और प्रोडक्शन 8 महीनों के निचले स्तर पर पहुंच गए। ये फैक्ट्री गतिविधियों में मामूली बढ़ोतरी के कारण रहे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में 3,68,147 नए कोरोनोवायरस संक्रमण के मामले सामने आए। इनमें परसों से मामूली गिरावट देखी गई। कुल मामलों की संख्या 1,99,25,604 हो गयी है।
कीमतों में बढ़ोतरी
सर्वे में पता चला है कि जुलाई 2014 के बाद इनपुट लागत में सबसे तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इसके नतीजे में सेलिंग प्राइस में वृद्धि हुई। मैन्युफैक्चरर्स के सामने भी कई चुनौतियां हैं। नौकरी के मोर्चे पर मैन्युफैक्चरिंग में रोजगार गिरना जारी रहा। इसमें अप्रैल में मामूली गिरावट दर्ज की गयी।
नए ऑर्डर में तेजी
नए निर्यात ऑर्डर अप्रैल में लगातार आठवें महीने और अक्टूबर 2020 के बाद सबसे तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली। भारतीय वस्तुओं की अंतरराष्ट्रीय मांग में तेजी के चलते इसमें वृद्धि देखी गयी। इससे पहले मार्च महीने के लिए आए 8
कोर इंडस्ट्रीज ग्रोथ आउटपुट के डेटा के अनुसार इनके उत्पादन में 6.8 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गयी। जबकि फरवरी महीने में यह -3.8 फीसदी रही थी। मार्च 2020 में आठ कोर इंडस्ट्रीज के लिए ग्रोथ रेट -8.6 फीसदी रही थी। आठ कोर इंडस्ट्रीज में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पाद, फर्टिलाइजर, इस्पात, सीमेंट और बिजली शामिल हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications