नई दिल्ली, अप्रैल 9। केंद्र सरकार द्वारा सभी वयस्कों के लिए कोविड-19 टीकों की तीसरी डोज शुरू करने से एक दिन पहले, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) और भारत बायोटेक ने शनिवार को निजी अस्पतालों के लिए कोविशील्ड और कोवैक्सिन टीकों की कीमतों में कटौती की है। इन वैक्सीनों की कीमतों को 225 रुपये प्रति डोज तक घटा दिया गया है। वर्तमान में निजी अस्पतालों में कोविशील्ड की प्रत्येक डोज की कीमत 600 रुपये है, जबकि कोवैक्सिन की कीमत 1,200 रुपये है।
राज्यों को दिशा-निर्देश
गौरतलब है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को सभी राज्यों को दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा था कि निजी टीकाकरण केंद्र टीकों की कीमत पर सेवा शुल्क के रूप में प्रति डोज अधिकतम 150 रुपये चार्ज कर सकते हैं। मंत्रालय ने राज्यों से कहा निजी टीकाकरण केंद्रों को निर्माताओं द्वारा घोषित कीमतों के अनुसार को-विन पर उनके द्वारा चार्ज की जाने वाली प्रति डोज की कीमत की घोषणा करनी चाहिए।
सरकार के साथ हुई बैठक
पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक की कीमतें घटाने की घोषणा दो वैक्सीन निर्माताओं द्वारा केंद्र सरकार के साथ एक बैठक करने से कुछ घंटे पहले हुई। एसआईआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला ने ट्वीट किया कि हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि केंद्र सरकार के साथ चर्चा के बाद, एसआईआई ने निजी अस्पतालों के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत 600 रुपये से घटा कर 225 रुपये करने का फैसला किया है।
बूस्टर डोज का ऐलान
पूनावाला ने सभी वयस्कों के लिए बूस्टर डोज वैक्सीनेशन शुरू करने के सरकार के फैसले की भी सराहना की। भारत बायोटेक की ओर से, कंपनी की संयुक्त प्रबंध निदेशक सुचित्रा इला ने कहा कि"हमने निजी अस्पतालों के लिए कोवैक्सिन की कीमत 1200 रुपये से घटा कर 225 रुपये प्रति डोज करने का फैसला किया है। भारत बूस्टर शेड्यूल के लिए घरेलू वैक्सीनेशन को फॉलो करना जारी रखेगा।
कौन सी बूस्टर डोज लगेगी
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बूस्टर डोज में उसी वैक्सीन का इस्तेमाल किया जाएगा, जो पहली और दूसरी खुराक के वैक्सीनेशन के लिए इस्तेमाल किया गया था। इसका मतलब यह है कि जिस लाभार्थी को कोविशील्ड की दो खुराकें मिली हैं, उसे कोविशील्ड को ही तीसरी खुराक के रूप में लेना होगा। इसी तरह, जिन लोगों को कोवैक्सिन की दो खुराक मिली हैं, उन्हें एहतियात के तौर पर कोवैक्सिन लेनी होगी।
10 अप्रैल से लगेगी बूस्टर डोज
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि कोविड-19 टीकों की "बूस्टर" या तीसरी डोज 18 वर्ष से अधिक आयु के उन सभी लोगों के लिए उपलब्ध होगी, जिन्होंने अपनी दूसरी खुराक के नौ महीने पूरे कर लिए हैं। पर उन्हें ये डोज निजी टीकाकरण केंद्रों पर भुगतान करने के बाद मिलेगी। 10 अप्रैल से सभी व्यस्कों के लिए बूस्टर डोज उपलब्ध होगी। वे सभी जो 18 वर्ष से अधिक आयु के हैं और दूसरी डोज के बाद नौ महीने पूरे कर चुके हैं, वे बूस्टर डोज के लिए पात्र होंगे। यह सुविधा सभी निजी टीकाकरण केंद्रों में उपलब्ध होगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
