नई दिल्ली, अगस्त 11। सीएनजी और पीएनजी के लगातार बढते दामों के बीच ग्राहको के लिए एक राहत भरी खबर आई है। देश में सीएनजी और पीएनजी के दाम कम हो सकते हैं। केन्द्र सरकार ने सीएनजी और पाइप लाइन के जरिए रसोई के लिए उपलब्ध पीएनजी गैस के दामों में कमी लाने के लिए इंडस्ट्रीज से प्राकृतिक गैस लेकर शहरी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों को दी है। सरकार ने यह फैसला बुधवार को लिया।
महानगरों में गैस हो सकती है सस्ती
पेट्रोलियम मंत्रालय ने बुधवार को नोटिफिकेशन जारी कर बताया कि शहर में गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स को घरेलू स्तर पर उत्पादित होने वाले गैस का एलोकेशन बढ़ाने के लिये पहले के आदेश को संशोधीत किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) और फाइनेंशियल कैपिटल मुंबई की महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) जैसे महानगरों में गैस डिस्ट्रीब्यूशन करने वाली कंपनियों के लिये गैस का आवंटन 1.75 करोड़ घन मीटर प्रतिदिन से बढ़ाकर, अब 2.078 करोड़ घन मीटर कर दिया गया है।
सीएनजी और पीएनजी के बढ़े है दाम
अधिकारियों ने कहा बताया कि गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों ने उच्च कीमत की वजह आयातित एलएनजी की व्यवस्था को बताया था। कंपनियों ने सरकार से इस मामलें की शिकायत की थी। कंपनियों का कहना था कि इसी कारण से सीएनजी और पाइप वाली रसोई गैस (पीएनजी) के दाम बार-बार बढ़ रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने जो आवंटन बढ़ाया है वह देश में पाइप के जरिये रसोई गैस और वाहनों के लिये सीएनजी आपूर्ति की 94 प्रतिशत मांग को पूरा करेगा। अबतक देश में सीएनजी और पीएनजी की करीब 83 फीसदी मांग इस चेन के जरिये पूरी की जाती थी। बाकी बचे खपत को गेल गैस आवंटन करती है।
कितने कम हो सकते हैं दाम
पूर्व की डिस्ट्रीब्यूशन व्यवस्था के मुताबिक गेल एलएनजी के साथ मिलकर घरेलू स्तर पर उपलब्ध गैस की औसत दाम के आधार पर आपूर्ति करती थी। इस व्यव्सथा के अनुसार मौजूदा माह के लिये प्राकृर्तिक गैस की कीमत 10.58 डॉलर प्रति यूनिट होती है। नियमों में संशोधन के बाद गैस कीमत घटकर 7.5 डॉलर प्रति यूनिट हो जाएगी। आदेश के बाद गेल एलपीजी और पेट्रोरसायन संयंत्रों का आवंटन कम करके शहरों में गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स की आपूर्ति बढ़ाएगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications