नयी दिल्ली। भारत के शहरों में गर्मी बढ़ती चली जा रही है। कई शहरों में तापमान नये रिकॉर्ड बना रहा है। बढ़ती गर्मी के मद्देनजर एयर कंडीशनर (एसी) का मार्केट रफ्तार पकड़ रहा है। एसी कंपनियां भी काफी एक्टिव हैं और अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए डिस्काउंट तथा ऑफर पेश कर रही है। इसके अलावा आपको ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी एसी पर डिस्काउंट मिल जाएगा। हम यहां आपको ऐसे डिस्काउंट ऑफर की जानकारी देंगे, जिससे आपको एसी कूलर से भी सस्ते रेट में खरीदने को मिल जाएगा।
11,300 रु का डिस्काउंट
अमेजनबेसिक्स के एक शानदार एसी पर जबरदस्स डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी के 3 स्टार विंडो एसी पर इस समय आपको जोरदार डिस्काउंट मिल जाएगा। बता दें कि इस एसी की कीमत वैसे तो 24,999 रु है। मगर इस एसी पर फ्लैट 8000 रु का डिस्काउंट मिल जाएगा। इस तरह इस एसी की कीमत रह जाएगी सिर्फ 16,999 रु। इस एसी पर 3300 रु का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।
सिर्फ 12672 रु में मिलेगा एसी
ऊपर बताए गए ऑफर के अलावा यस बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से इस एसी पर आपको 7.5 फीसदी का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा। सभी डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के बाद आपको यह एसी सिर्फ 12672 रु में मिल जाएगा। इस समय केनस्टार आइसकूल रे हनीकॉम्ब एयर कूलर विद रिमोट - 60 लीटर, व्हाइट कूलर का दाम 13799 रु है। यानी अमेजन का एसी डिस्काउंट के साथ आपको कूलर से भी सस्ते में मिल जाएगा।
मिलेगी वारंटी भी
अमेजनबेसिक्स के 0.75 टन 3 स्टार विंडो एसी पर भारी डिस्काउंट के अलावा और भी फायदे मिलेंगे। सबसे पहले तो इस एसी पर 1 साल की वारंटी मिलेगी। साथ ही कंडेसर पर 2 साल की वारंटी मिलेगी। इसी तरह कंप्रेसर पर 5 साल की वारंटी मिलेगी। ये सभी वारंटी डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर से अलग हैं। इनके लिए आपको कुछ भी नहीं देना होगा।
जानिए एसी में टन का मतलब
एसी 1000-2000 किलो का नहीं होता तो उसमें टन का क्या मतलब होता है। बता दें कि एसी जितने अधिक टन का होगा उतना अधिक कमरा ठंडा करेगा। असल में ज्यादा ठंडा करने से मतलब है कि ज्यादा से ज्यादा जगह को ठंडा करना। अगर आप किसी बड़े कमरे में आधा या 1 टन का एसी लगाएं तो शायद वो कूलिंग नहीं मिलेगी, जो उस जगह 2 टन का कूलिंग करेगा। इसलिए जितनी बड़ी जगह होगी उतने ही अधिक टन के एसी की जरूरत होगी।
कितनी जगह के लिए कितनी क्षमता का एसी
यदि आपके कमरे में 1 टन का एसी लगा है तो वो 1 टन बर्फ जैसी कूलिंग करेगा। वहीं अगर एसी 2 टन का है, तो वो 2 टन बर्फ के बराबर ठंडा करेगा। वैसे तो एसी के टन वाले कंसेप्ट को समझना काफी आसान है। मगर अकसर लोगों की इसकी जानकारी नहीं होती। अब बात करते हैं कमरे के साइज की। अगर 10X10 यानी 100 वर्ग फीट के लिए एसी चाहिए तो 1 टन के एसी से काम चल जाएगा। यदि आपका कमरा 100 से 200 वर्ग फीट का है तो 1.5 टन का एसी होना चाहिए। इससे और बड़ा कमरा होने पर 3 टन के एसी से काम चलेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
