नई दिल्ली, मार्च 23। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा ने 22 मार्च से सावधि जमा (एफडी) पर ब्याज दरों में संशोधन किया है। बैंक ने संशोधन करके अपनी एफडी दरों में बढ़ोतरी की है। इस वृद्धि के बाद बैंक की एफडी ब्याज दरें विभिन्न सावधि जमा अवधि पर 2.80 फीसदी से 5.55 फीसदी तक हो गयी हैं। ये 7 दिनों से 45 दिनों की मैच्योरिटी अवधि के लिए 2.80 फीसदी की ब्याज दर पेश करेगा। जानिए बाकी अवधियों की ब्याज दरें।
सामान्य नागिरकों के लिए दरें
सामान्य नागिरकों को 46 दिन से 90 दिन पर 3.70 प्रतिशत, 91 दिन से 180 दिन पर 3.70 प्रतिशत, 181 दिन से 270 दिन पर 4.30 प्रतिशत, 271 दिन और उससे अधिक और 1 वर्ष से कम पर 4.40 प्रतिशत और 1 वर्ष पर 5.00 प्रतिशत की पेशकश की जाएगी।
बाकि अवधियों की ब्याज दरें
1 वर्ष से ऊपर और 400 दिन तक पर 5.20 प्रतिशत, 400 दिन से अधिक और 2 वर्ष तक पर भी 5.20 प्रतिशत, 2 वर्ष से अधिक और 3 वर्ष तक पर 5.20 प्रतिशत, 3 वर्ष से अधिक और 5 वर्ष तक पर 5.35 प्रतिशत, 5 वर्ष से अधिक और 10 वर्ष तक पर 5.35 प्रतिशत और 10 वर्ष से अधिक पर 5.10 प्रतिशत की ब्याज दर होगी।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें
वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें 7 दिन से 14 दिन पर 3.30 प्रतिशत, 15 दिन से 45 दिन पर 3.30 प्रतिशत, 46 दिन से 90 दिन पर 4.20 प्रतिशत, 91 दिन से 180 दिन पर 4.20 प्रतिशत, 181 दिन से 270 दिन तक पर 4.80 प्रतिशत, 271 दिन और उससे अधिक और 1 वर्ष से कम पर 4.90 प्रतिशत और 1 वर्ष पर 5.50 प्रतिशत होगी।
बाकी ब्याज दरें
वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें 1 वर्ष से ऊपर और 400 दिन पर 5.70 प्रतिशत, 400 दिन से अधिक और 2 वर्ष तक पर 5.70 प्रतिशत, 2 वर्ष से अधिक और 3 वर्ष तक पर 5.70 प्रतिशत, 3 वर्ष से अधिक और 5 वर्ष तक पर 6.00 प्रतिशत और 5 वर्ष से अधिक और 10 वर्ष तक पर 6.35 प्रतिशत होगी।
एक्सिस बैंक
17 मार्च को, एक्सिस बैंक ने भी 2 करोड़ रुपये से कम की सावधि जमा (एफडी) पर ब्याज दरों में संशोधन किया था। बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की एफडी की पेशकश करता है। 7 दिनों से 14 दिनों की अवधि के बीच एफडी के लिए, एक्सिस बैंक 2.5 प्रतिशत की ब्याज दर की पेशकश करेगा, जबकि अधिकतम अवधि के लिए यानी 5 साल से 10 साल तक पर यह 5.75 फीसदी की दर पेश करेगा। 2 करोड़ रु से कम की राशि पर यह वरिष्ठ नागिरकों को 7 दिन से 14 दिन की अवधि पर 2.50 फीसदी और 2 करोड़ रु से 4.91 करोड़ रु से कम तक पर ये 3.05 फीसदी ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। वरिष्ठ नागिरकों के लिए 2 करोड़ रु से कम की एफडी पर 5 वर्ष से 10 वर्ष पर 6.50 फीसदी की ब्याज दर पेश की जाएगी। और भी कई बैंकों में एफडी की दरों में इजाफा किया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
