हवाई यात्रियों को सस्ते में हवाई सफर करने का मौका मिल रहा है। तो अगर आप आने वाले दिन में घूमने का प्लान कर रहे हैं और हवाई सफर करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है।
नई दिल्ली: हवाई यात्रियों को सस्ते में हवाई सफर करने का मौका मिल रहा है। तो अगर आप आने वाले दिन में घूमने का प्लान कर रहे हैं और हवाई सफर करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस महीने होली का त्योहार है। तो अगर आप होली पर अपने घर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके पास अच्छा मौका है। आप सस्ते में हवाई सफर कर सकेंगे। अच्छी खबर : हवाई सफर करना हुआ बेहद सस्ता, जानिए पूरी डिटेल

999 रुपये में हवाई सफर का लुत्फ उठाएं
दरअसल सरकारी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया की क्षेत्रीय सहायक एयरलाइंस कंपनी, एलायंस एयर अपने यात्रियों के लिए शानदार ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत यात्री केवल 999 रुपये में हवाई सफर का लुत्फ उठा सकते हैं। एयरलाइंस एयर के इस ऑफर के तहत 60,000 सीटों की बुकिंग हो सकेगी, जिसकी कीमत 999 रुपये रहेगी।
सस्ते में यात्रा करने की बुकिंग हुई शुरू
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह फ्लाइट नॉन मेट्रो सिटीज के लिए है। कंपनी का यह ऑफर दिल्ली और जयपुर/प्रयागराज, हैदराबाद और बेल्गम, अहमदाबाद और कांडला, बेंगलुरू और कोच्चि/कोझिकोड रूट्स के लिए है। एयरलाइंस एयर का यह सेल दो दिन के लिए ओपन हो रही है। इसकी शुरूआत कल यानी 13 मार्च से होगी जो कि 15 मार्च तक चलेगी। 13 से 15 मार्च तक दौरान बुकिंग कराने वाले यात्री 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच यात्रा कर सकेंगे।
ऑफर में पहले आओ पहले पाओ के तहत होगी बुकिंग
कंपनी ने अपने बयान में कहा कि एलायंस एयर बजट फ्रेंडली हवाई टिकट उपलब्ध करा रही है। इससे आम जनता को लग्जरी फ्लाइट में सफर करने का मौका मिलेगा। इस ऑफर में पहले आओ पहले पाओ के तहत बुकिंग होगी। हाल ही में एलायंस एयर और प्राइवेट एयरलाइंस विस्तारा ने नई फ्लाइट शुरू करने की अनाउंसमेंट की है। जहां एलायंस एयर दिल्ली-देहरादून-पंतनगर रूट पर फिर से फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
