बजट का असर आज सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव पर भी पड़ा। सरकार ने सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान किया तो सोने की चमक फीकी पड़ गई।
नई दिल्ली: बजट का असर आज सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव पर भी पड़ा। सरकार ने सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान किया तो सोने की चमक फीकी पड़ गई। हालांकि चांदी के रेट में भारी तेजी देखी गई। तेजी के बाद सोने का भाव 48000 रुपए के आंकड़े को पार है, वहीं चांदी की कीमत 73000 रुपए के आंकड़े को पार कर गई। शुक्रवार को 29 जनवरी को सोना 49195 पर बंद हुआ था। आज 1 फरवरी को सुबह में देशभर के सर्राफा बाजारों में सोमवार को 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 527 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो कर 48668 रुपये पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 77 रु की तेजी के साथ 48745 रुपये पर बंद हुआ।

बात करें चांदी कि तो 29 जनवरी को चांदी 69726 पर बंद हुई थी। वहीं आज 1 फरवरी को जबकि चांदी के भाव में चांदी के भाव में 3345 रुपये प्रति किलो की छलांग के साथ 73071 रुपये पर पहुंच गई। जबकि शाम को 28 रु की गिरावट के साथ 73043 रु पर बंद हुई। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48668 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 48473 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44580 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36501 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 73071 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
ज्वैलरी खरीदने से पहले चेक करें दाम
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
1324 रुपये सस्ता हो गया सोना
सोने के दाम में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को सोने के दाम में 1,324 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। इससे दिल्ली में सोने का मूल्य 47,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया। इससे पिछले सत्र में सोने का मूल्य (Gold Price) 48,844 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक केंद्रीय बजट में सोने एवं चांदी पर आयात शुल्क में कमी के ऐलान के बाद सोने के भाव में ये उल्लेखनीय गिरावट देखने को मिली। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक सोने के विपरीत चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। सिक्योरिटीज के मुताबिक चांदी की कीमत 3,461 रुपये की भारी बढ़त के साथ 72,470 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पिछले सत्र में चांदी की कीमत 69,009 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।
More From GoodReturns

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनवेस्को इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड NFO: निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा



Click it and Unblock the Notifications