नयी दिल्ली। पिछले काफी समय से देश में बेरोजगारी को लेकर निगेटिव रिपोर्ट आ रही थीं। खास कर कोरोनावायरस की वजह से लगाए गए लॉकडाउन में देश में बेरोजगारी दर काफी बढ़ गई। मगर एक नयी रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि केवल एक महीने में देश के करोड़ों लोगों को रोजगार मिला है। जी हां सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार सिर्फ मई महीने में 2.1 करोड़ लोगों को जॉब मिली है। सीएमआईई के मुताबिक ऐसा लेबर मार्केट की स्थितियों में सुधार होने से हुआ है। जबकि सीएमआईई की एक दूसरी रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि मई 2020 में बेरोजगारी दर 23.5 फीसदी बरकरार रही, जो अप्रैल में भी इसी स्तर पर थी।

क्या कहती है सीएमआईई की रिपोर्ट
रिपोर्ट के अनुसार मई में श्रम भागीदारी दर (Labour Participation Rate) 35.6 फीसदी से सुधर कर 38.2 फीसदी और रोजगार दर 27.2 फीसदी से सुधर कर 29.2 फीसदी पर पहुंच गई। वहीं काम कर रहे लोगों की संख्या में मई में 2.1 करोड़ का इजाफा हुआ है, जो अप्रैल के मुकाबले 7.5 फीसदी अधिक है। हालांकि सीएमआईई की रिपोर्ट ये भी बताती है कि मुख्य श्रम बाजार मीट्रिक अप्रैल की तुलना में मई में सुधार के संकेत देते हैं, मगर श्रम बाजार की स्थिति अभी भी लॉकडाउन से पहले की तुलना में बहुत कमजोर है।
10 करोड़ से ज्यादा बेरोजगार
2019-20 में नौकरी करने वालों की तुलना में 10 करोड़ से अधिक लोग अभी भी बेरोजगार हैं। 2019-20 में 40.4 करोड़ के औसत एम्प्लोयमेंट के मुकाबले मई 2020 में एम्प्लोयमेंट 30.3 करोड़ था। फिर भी अप्रैल 2020 की तुलना में स्थिति सुधरी है। अप्रैल में 2019-20 में औसत रोजगार की तुलना में लगभग 12.2 करोड़ एम्प्लोयमेंट का नुकसान हुआ था और रोजगार 28.2 करोड़ तक गिर गया था। मई में 2.1 करोड़ नौकरियों में से 1.44 करोड़ रोजगार छोटे व्यापारियों और मजदूरों को मिले। अप्रैल में इनमें से 71 फीसदी ने नौकरी खो दी थी।
किस सेक्टर की हालत खराब
सीएमआईई के अनुसार अकेला सेगमेंट जिसमें मई में नौकरियों में कोई वृद्धि नहीं हुई वो है सैलेरी पाने वाले कर्मचारी। मई 2020 में वेतनभोगी नौकरियों की संख्या अप्रैल में 6.84 करोड़ से घट कर 6.83 करोड़ रह गई। सीएमआईई के अनुसार 2019-20 में लगभग 8.6 सैलेरी कर्मचारी थे।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
