नयी दिल्ली। किस्मत भी अजब खेल खेलती है। कब किसी को रातोंरात करोड़पति बना दे कोई नहीं जानता। एक ऐसा ही मामला सामने आया है हरियाणा का, जहां दो व्यक्ति रातोंरात करोड़पति बन गए। हरियाणा के सिरसा में मिठाई बनाने वाले 2 लोगों की करोड़ों रु की लॉटरी लग गई। उनकी इतनी बड़ी लॉटरी लगने की खबर सुन कर इलाके के लोगों के साथ-साथ ये दोनों व्यक्ति भी भौंचक्के रह गए। मगर उनकी किस्मत उन्हें करोड़पति बना चुकी थी। आइए जानते हैं कि कैसे 2 लोग एक मिठाई की दुकान चलाते-चलाते करोड़पति बन गए।
पंजाब स्टेट लॉटरी में लगा 1.5 करोड़ रु का इनाम
बता दें कि धर्मपाल और देवीलाल नामक 2 लोगों की 1.5 करोड़ रु की लॉटरी लगी है। ये दोनों हरियाणा के सिरसा में कालांवली के रहने वाले हैं। यहीं पुराने पंजरत्न सिनेमा रोड पर इन दोनों की एक मिठाई की दुकान है। इन्हीं दोनों ने हरियाणा नहीं बल्कि पंजाब स्टेट लॉटरी में 1.5 करोड़ रु का इनाम जीता है। जो इनामी टिकट उन्हें मिला, वो उन्होंने खुद नहीं लिया बल्कि लॉटरी एजेंट जबरदस्ती उन्हें दे गया। उन्होंने असल में 5 लॉटरी टिकट खरीदे थे। मगर 5 टिकट खरीदने के कुछ ही घंटे लॉटरी एजेंट उन्हें एक छठा टिकट भी दे गया। उसका कहना था कि ये अंतिम टिकट है। मगर ये वो भी नहीं जानता था कि इससे उन मिठाई बनाने वालों की किस्मत खुलने वाली है। इसी आखरी टिकट में उन्हें 1.5 करोड़ रु का मोटा इनाम लगा।
कितनी थी टिकट की कीमत
दोनों लोगों ने लॉटरी टिकट 250-250 रु में खरीदे। असल में हरियाणा का सिरसा जिला पंजाब की सीमा लगता है और वहां से लॉटरी एजेंट जिले में अक्सर आते रहते हैं। बता दें कि जब लॉटरी एजेंट उन्हें छठा टिकट देने आया तो धर्मपाल और देवीलाल ने मना किया। धर्मपाल ने कहा कि हमने पहले ही 5 टिकट ले लिए हैं। मगर लॉटरी एजेंट के कई बार कहने पर उन्होंने टिकट ले लिया। बाद में उसी एजेंट ने उन्हें फोन कर बताया कि उन्हें उसी लॉटरी टिकट में 1.5 करोड़ रु का इनाम लगा है। उनके अनुसार वे हमेशा टिकट नहीं लेते, मगर त्योहार के समय वे बंपर लटरी खरीदते हैं। जैसे कि दिवाली के अवसर पर।
डेढ़ दशक से ले रहे लॉटरी टिकट
विजेताओं ने कहा कि वे पिछले 15 साल से लॉटरी टिकट खरीद रहे हैं। मगर उनकी किस्मत न अब करवट ली है। इतनी बड़ी राशि के बारे में धर्मपाल ने कहा कि इन लॉटरी के पैसों से वे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा हासिल कराएंगे। उनका इरादा गरीबों की मदद करना भी है। गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने बंपर राखी लॉटरी के परिणामों का ऐलान कर दिया है। इस बंपर लॉटरी के टिकट 2 सीरीज में ऑफर किए गए, जिसमें ए और बी शामिल हैं। इस बंपर राखी लॉटरी का फर्स्ट प्राइज 1.5 करोड़ रुपए है। वहीं दूसरा 10 लाख रु, तीसरा 2.5 लाख रु और चौथा इनाम 50,000 रुपये का है। इनमें 10 लाख रु वाला इनाम 1 नहीं बल्कि 5 लोगों को मिलेगा और 2.5 लाख रु का इनाम 20 लोगों को मिलेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications