महिलाओं के लिए एक खुशखबरी है। अगर आप नौकरी करने की चाह रखती हैं तो आपके लिए वाकई अच्छी खबर है। फास्ट फूड रेस्टोरेंट चेन केएफसी अपने रेस्टोरेंट में महिला कर्मचारियों की संख्या को दोगुना करने की योजना बना रही है।
नई दिल्ली: महिलाओं के लिए एक खुशखबरी है। अगर आप नौकरी करने की चाह रखती हैं तो आपके लिए वाकई अच्छी खबर है। फास्ट फूड रेस्टोरेंट चेन केएफसी अपने रेस्टोरेंट में महिला कर्मचारियों की संख्या को दोगुना करने की योजना बना रही है। भारत में अगले 3-4 सालों में केएफसी रेस्टोरेंट में 5,000 महिला कर्मचारी शामिल होंगी। इस बात की जानकारी कंपनी के अधिकारी ने दी है।

40 फीसदी होंगी महिला कर्मचारी
वर्तमान में केएफसी इंडिया दो ऑल-वुमन रेस्टोरेंट संचालित करती है। कंपनी अपनी 'केएफसी क्षमता' प्रोग्राम के तहत महिला कर्मचारियों के कुल अनुपात को 2024 तक बढ़ाकर 40 फीसदी करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल यह अनुपात 30 फीसदी है। केएफसी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर की मानें तो जेंडर डायवर्सिटी बहुत व्यवस्थित रूप से विकसित हुआ है। उन्होंने कहा कि 2013-14 और प्री-कोविड के बीच पांच या छह साल में हमारे रेस्टोरेंट में 7-8 फीसदी से बढ़कर 30 फीसदी हो गया है जिसमें टीम के सदस्य और रेस्टोरेंट लीडर्स शामिल हैं। इसे 2024 तक 40 फीसदी तक करने का लक्ष्य है।
महिलाओं की संख्या दोगुनी करने का लक्ष्य
केएफसी की ग्लोबल डायवर्सिटी और समावेश के एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए केएफसी इंडिया ने कहा कि इसका उद्देश्य साल 2024 तक अपने रेस्टोरेंट में महिला कर्मचारियों की संख्या में दो गुना वृद्धि करना है। रेस्टोरेंट में लगभग 2,500 महिलाएं हैं। जिसमें बढ़ोतरी करके कम से कम अगले तीन-चार सालों में रेस्टोरेंट में महिलाओं की संख्या दोगुनी करने और इसे 5,000 तक लाने का है। बता दें कि कंपनी ने दार्जिलिंग में अपना पहला ऑल-वुमन रेस्टोरेंट खोला था और दूसरा हाल ही में हैदराबाद में खोला गया, जो दुनिया का 25,000वां केएफसी ऑल-वुमन रेस्टोरेंट भी था।
महिला उद्यमी व्यवसाय की दुनिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गए हैं। अगर आप घर बैठे कुछ काम करना चाहते तो ये खबर जरुर पढ़ें। हम आपको कुछ तरीके बता रहे हैं, जिसके जरिए आप अपनी स्किल को डेवलप करके रोजगार के नए अवसर सृजन कर सकती हैं। अगर आपके पास टैलेंट है तो आप घर बैठे पैसा कमा सकती हैं। अच्छी बात तो ये है कि इन स्टार्टअप को किसी बड़े निवेश या शुरू करने के लिए जगह की आवश्यकता नहीं होती है। इन्हें ऑनलाइन शुरू किया जा सकता है। इन ऑनलाइन बिजनेस के जरिए आप मोटी कमाई कर सकेंगे।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications