नई दिल्ली, मई 23। इसी महीने भारतीय रिजर्व बैंक ने 4 मई को आयोजित अपनी अनिर्धारित बैठक में रेपो दर में 40 आधार अंकों की बढ़ोतरी की थी। रेपो दर बढ़ाने के सेंट्रल बैंक के फैसले के तुरंत बाद, कई बैंकों ने सावधि जमा (एफडी) पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी का फैसला किया। अब आईसीआईसीआई बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सावधि जमा पर ब्याज दरों में वृद्धि करने का फैसला किया है और नई दरें 21 मई, 2022 से पहले ही प्रभावी हो चुकी हैं। आगे जानिए बैंक की नयी ब्याज दरें कितनी हैं।
गोल्डन ईयर्स एफडी
आईसीआईसीआई बैंक एक सावधि जमा योजना की पेशकश कर रहा है जो वरिष्ठ नागरिकों को गोल्डन ईयर्स एफडी के नाम से जानी जाती है। यह योजना एक स्पेशल एफडी स्कीम है जिसमें वरिष्ठ नागरिकों को आम तौर पर दी जाने वाली 0.50 फीसदी दर के ऊपर एक्स्ट्रा बेनेफिट रूप में अतिरिक्त ब्याज दर ऑफर की जाती है।
कितनी बढ़ाई ब्याज दर
आईसीआईसीआई बैंक में अभी तक गोल्डन ईयर्स एफडी योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को उनकी जमा राशि पर 6.35 फीसदी की ब्याज दर मिल रही थी। अब बढ़ोतरी के बाद वरिष्ठ नागरिकों को 6.50 फीसदी ब्याज दर मिलेगी। नई दरें 21 मई, 2022 से लागू हुईं। यानी गोल्डन ईयर्स की ब्याज दरों में 0.15 फीसदी का इजाफा किया गया है।
क्यों शुरू की गयी थी स्कीम
इस योजना को वरिष्ठ नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया था। गोल्डन एफडी योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज दर मिलती है। ये योजना कोरोना काल में शुरू की गयी। और भी कई बैंक हैं जो इसी तरह की स्कीम चला रहे हैं।
निवेश राशि कितनी हो
गोल्डन एफडी योजना तब शुरू की गई थी जब कोरोनावायरस महामारी विश्व स्तर पर फैला और लाखों लोगों को संक्रमित किया। इस एफडी को ठीक 20 मई, 2020 को लॉन्च किया गया था। गोल्डन एफडी स्कीम 2 करोड़ रुपये से कम के सिंगल फिक्स्ड डिपॉजिट पर लागू है।
एफडी के लिए बेस्ट टिप्स
वरिष्ठ नागरिकों को हमेशा सभी बैंकों में एफडी पर लगभग 0.5 प्रतिशत की अतिरिक्त ब्याज दर मिलती है। इसके अलावा अगर एफडी 5 साल या उससे अधिक के लिए है, तो विशेष बैंक सावधि जमा (एफडी) योजनाएं हैं, जिसके तहत वरिष्ठ नागरिकों द्वारा जमा पर मौजूदा 0.50 प्रतिशत की दर से अधिक ब्याज की अतिरिक्त दर मिलती है। अगर आप 5 साल के लिए बैंक एफडी में पैसा लगाना चाहते हैं और टैक्स भी बचाना चाहते हैं, तो आप दोनों काम एक साथ कर सकते हैं। 5 साल की टैक्स सेविंग एफडी इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80सी के तहत टैक्स बेनिफिट के लिए योग्य होती है। एक वित्तीय वर्ष में टैक्स बेनेफिट के लिए 5 वर्षीय कर-बचत बैंक एफडी में अधिकतम 1.5 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है। नियमों के अनुसार, इस तरह की एफडी में से समय से पहले निकासी की अनुमति नहीं होती है, क्योंकि लॉक-इन 5 वर्ष होता है लेकिन आप मासिक या त्रैमासिक ब्याज लेने का विकल्प चुन सकते हैं। इसके अलावा, इस तरह की जमा राशि पर किसी भी तरह की लोन की सुविधा नहीं मिलती।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications