Golden Chariot Luxury Train: यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे और आईआरसीटीसी ने एक शानदार ट्रेन को शुरू करने का फैसला लिया है। कई सारी सुविधाओं के साथ अब आप आराम से ट्रेन में सफर कर पाएंगे। इतना ही नहीं, आपको इस ट्रेन में पूरी 7 स्टार होटल और शाही ठाठ वाली सुविधाएं मिलेंगी। इस ट्रेन में स्पा कराइए, जिम, बार काउंटर भी मिलेगा। ये ट्रेन दिसंबर से मार्च तक अलग-अलग डेट में चलेगी और इसकी बुकिंग भी शुरू हो गयी है।

गोल्डन चैरियट लग्जरी ट्रेन है बहुत खास
गोल्डन चैरियट लग्जरी ट्रेन में वेज और नॉनवेज दोनों तरह के पकवान इंटरनेशनल ब्रांडों के क्रॉकरी और कटलरी में परोसे जाएंगे। इसके साथ ही बार में ब्रांडेड वाइन, बीयर और शराब भी उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा इसमें रुचि और नालापक नाम के दो बेहतरीन रेस्तरां भी हैं। जहां आप जितना चाहें उतना खाना खा सकते हैं।
ट्रेन में 13 डबल बेड केबिन, 26 ट्विन बेड केबिन और दिव्यांग मेहमानों के लिए 1 केबिन है। 40 केबिन वाले इस शाही ट्रेन में 80 यात्री सफर कर सकते हैं।
यात्रियों के लिए इस ट्रेन में सभी आलीशान केबिन एयर कंडीशनर और वाई-फाई से लैस हैं। सभी केबिन में गद्देदार फर्नीचर, लग्जरियस बाथरूम, आरामदायक बेड, शानदार टीवी जिसमें कई ओटीटी के मजे ले सकते हैं। इसके अलावा बेहतर सुरक्षा प्रदान करने के लिए पूरी ट्रेन सीसीटीवी कैमरे और फायर अलार्म सिस्टम से लैस है।
इतना देना पड़ेगा किराया
पूरी ट्रेन किसी 7 स्टार होटल से कम नहीं है। लग्जरी ट्रेन 5 रातें और 6 दिन गुजारने के लिए आपको मात्र 4,00,530 और 5% GST देना होगा।
ये है ट्रेन का पूरा रूट
कर्नाटक का गौरव (5 रातें/6 दिन) के लिए बेंगलुरु से शुरू होकर बांदीपुर, मैसूर, हलेबिदु, चिकमंगलूर, हम्पी, गोवा और वापस बेंगलुरु आएगी। इसके अलावा दक्षिण के रत्न (5 रातें/6 दिन) - बेंगलुरु से शुरू होकर मैसूर, कांचीपुरम, महाबलीपुरम, तंजावुर, चेट्टीनाड, कोचीन, चेरतला और वापस बेंगलुरु आएगी।
14 दिसंबर, 2024 को कर्नाटक का गौरव (5 रातें/6 दिन), 21 दिसंबर, 2024-दक्षिण के रत्न (5 रातें/6 दिन), 4 जनवरी, 2025- कर्नाटक का गौरव (5 रातें/6 दिन) और 1 फरवरी, 2025 -कर्नाटक का गौरव (5 रातें/6 दिन)। इसके अलावा 15 फरवरी, 2025-दक्षिण के रत्न (5 रातें/6 दिन) और 1 मार्च, 2025- कर्नाटक का गौरव (5 रातें/6 दिन) के लिए ये ट्रेन पटरियों पर दौड़ेगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
