RBI ने रेपो रेट को स्थिर रखा है और यह फैसला बाजार की उम्मीद के मुताबिक रहा। ऐसे में सोने और चांदी की कीमतों में कोई बड़ा सरप्राइज देखने को नहीं मिला। चूंकि बाजार पहले से ही रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना मानकर चल रहा था, इसलिए MCX और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सीमित उतार-चढ़ाव ही देखने को मिला।

RBI ने अपना न्यूट्रल रुख बरकरार रखा है। इसका मतलब है कि भविष्य में महंगाई और आर्थिक विकास के आंकड़ों को देखते हुए आगे के फैसले लिए जाएंगे। हालांकि, फिलहाल सोने और चांदी की चाल पर घरेलू मौद्रिक नीति से ज्यादा असर अंतरराष्ट्रीय संकेतों का रहेगा। खासतौर पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति, डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड बुलियन बाजार के लिए सबसे बड़े ट्रिगर बने हुए हैं।
महंगाई को लेकर RBI सतर्क-
महंगाई को लेकर RBI अभी भी सतर्क है। यदि वैश्विक स्तर पर महंगाई ऊंची बनी रहती है तो सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोने को सहारा मिल सकता है। वहीं अगर अमेरिका के रोजगार से जुड़े आंकड़े मजबूत आते हैं या बॉन्ड यील्ड बढ़ती है तो सोने पर दबाव बन सकता है। इसके उलट कमजोर आर्थिक आंकड़े सोने और चांदी दोनों में तेजी को बढ़ावा दे सकते हैं।
रुपये की चाल भी अहम भूमिका निभाएगी-
घरेलू बाजार में रुपये की चाल भी अहम भूमिका निभाएगी। यदि रुपया मजबूत होता है तो एमसीएक्स पर सोने और चांदी की तेजी सीमित रह सकती है, जबकि रुपये में कमजोरी आने पर घरेलू कीमतों को अतिरिक्त सहारा मिल सकता है। इसी वजह से अंतरराष्ट्रीय और घरेलू कीमतों के बीच अंतर देखने को मिल सकता है।
Gold के लिए तकनीकी लेवल-
तकनीकी स्तरों की बात करें तो MCX गोल्ड के लिए 1.43 लाख रुपये और 1.40 लाख रुपये मजबूत सपोर्ट माने जा रहे हैं। वहीं 1.48 लाख रुपये और 1.50 लाख रुपये के ऊपर नई तेजी के संकेत मिल सकते हैं। दूसरी ओर एमसीएक्स सिल्वर के लिए 2.23 लाख रुपये और 2.20 लाख रुपये अहम सपोर्ट हैं, जबकि 2.30 लाख रुपये और 2.35 लाख रुपये प्रमुख रेजिस्टेंस बने हुए हैं। फिलहाल दोनों धातुओं में सीमित दायरे में कारोबार की संभावना बनी हुई है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनवेस्को इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड NFO: निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों



Click it and Unblock the Notifications