Gold-Silver में आज तेजी देखी जा रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका-ईरान समझौते को लेकर दिए गए बयान के बाद वैश्विक बाजारों में हलचल तेज है। इस बयान ने निवेशकों के सेंटीमेंट को बदल दिया है और इसका सीधा असर सोने और चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। कुछ दिनों से जारी गिरावट के बाद अब गोल्ड और सिल्वर (Gold-Silver) में फिर से जोरदार तेजी देखने को मिल रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ-साथ भारत में भी सोने और चांदी के दामों में मजबूती बनी हुई है। घरेलू बाजार में बढ़ती मांग, सकारात्मक ग्लोबल संकेत और सुरक्षित निवेश की ओर लौटते निवेशकों ने कीमतों को सपोर्ट दिया है। MCX पर भी दोनों धातुएं मजबूती के साथ कारोबार कर रही हैं।
Gold-Silver में तेजी-
खबर लिखे जाने तक MCX पर गोल्ड का 5 अगस्त कॉन्ट्रैक्ट करीब 1,500 रुपये की तेजी के साथ 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर ट्रेड कर रहा है। वहीं, सिल्वर का 3 जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 3,000 रुपये से ज्यादा की तेजी के साथ 2.43 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है
तेजी के पीछे सिर्फ एक वजह नहीं-
हालांकि इस तेजी के पीछे सिर्फ एक वजह नहीं है। विशेषज्ञों का मानना है कि भू-राजनीतिक घटनाएं हमेशा से कीमती धातुओं की कीमतों को प्रभावित करती रही हैं। जब भी दुनिया में अनिश्चितता बढ़ती है, निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर चुनते हैं। इस बार दिलचस्प बात यह है कि अमेरिका-ईरान तनाव में नरमी की उम्मीद के बावजूद भी सोने और चांदी में खरीदारी जारी है। इसका मतलब है कि निवेशक अभी भी पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं और सावधानी बरत रहे हैं।
Interest Rates से Gold पर असर-
सोने की कीमतों पर कई अन्य फैक्टर्स भी असर डाल रहे हैं। इसमें अमेरिकी डॉलर की चाल, ब्याज दरों का रुख और केंद्रीय बैंकों की नीतियां शामिल हैं। हाल ही में अमेरिकी फेडरल रिजर्व को लेकर बाजार में असमंजस बना हुआ है। ब्याज दरों में कटौती को लेकर उम्मीदें कमजोर पड़ी हैं, लेकिन निवेशक अभी भी आने वाले आर्थिक आंकड़ों पर नजर बनाए हुए हैं।
गोल्ड में करीब 20% की गिरावट-
अब सवाल यह है कि क्या यह तेजी आगे भी जारी रहेगी? कुछ बड़े ब्रोकरेज हाउसेज का मानना है कि मौजूदा स्तर से सोने में करेक्शन देखने को मिल सकता है। Citi की रिपोर्ट के मुताबिक, गोल्ड में करीब 20% तक की गिरावट संभव है, जिससे कीमतें नीचे आ सकती हैं। हालांकि, लंबी अवधि में सोने का ट्रेंड अभी भी पॉजिटिव माना जा रहा है।
अगर पिछले ट्रेंड को देखें, तो सोने में हर बड़ी तेजी के बाद करेक्शन जरूर आता है। 2023 के बाद से गोल्ड में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है और कई बार यह अपने रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंचा है। ऐसे में बाजार में यह चर्चा भी तेज है कि क्या अब एक बड़ा करेक्शन आने वाला है। अगर पुराने ट्रेंड के अनुसार करेक्शन आता है गोल्ड 1 लाख 20 हजार के करीब आ सकता है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
