Gold-Silver की कीमतों में इन दिनों जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है, जिसने निवेशकों और आम खरीदारों दोनों का ध्यान खींच लिया है। सिर्फ दो दिनों के भीतर ही गोल्ड में ₹5,000 से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि सिल्वर में ₹20,000 से ज्यादा की तेज गिरावट देखने को मिली है। अगर ऑल टाइम हाई के स्तर से तुलना करें, तो सोना करीब ₹45,000 तक टूट चुका है और चांदी में लगभग ₹2 लाख के आसपास की गिरावट आ चुकी है।

इतनी बड़ी गिरावट के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठता है कि आखिर यह संकेत क्या दे रहा है? क्या अभी भी गिरावट बाकी है या फिर यह खरीदारी का सही मौका बन सकता है? दरअसल, गोल्ड और सिल्वर की कीमतें कई बड़े ग्लोबल और आर्थिक फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं। फिलहाल, सबसे बड़ा असर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख का देखने को मिल रहा है।
डॉलर की मजबूती अहम फैक्टर-
फेड की ओर से ब्याज दरों को ऊंचा बनाए रखने या आगे बढ़ाने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ गया है। अगर आने वाले समय में दरों में और बढ़ोतरी होती है, तो गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में और गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके अलावा, डॉलर की मजबूती भी एक अहम फैक्टर है। जब डॉलर मजबूत होता है, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी महंगे हो जाते हैं, जिससे उनकी मांग घटती है और कीमतों पर दबाव आता है।
चीन जैसे देश लगातार सोना खरीद रहें-
हालांकि दूसरी तरफ, सेंट्रल बैंकों की खरीदारी भी बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाती है। हाल के महीनों में खासकर चीन जैसे देशों द्वारा लगातार सोने की खरीदारी देखी गई है। अगर यह ट्रेंड आगे भी जारी रहता है, तो मांग बढ़ने से कीमतों में दोबारा तेजी आ सकती है, क्योंकि यह पूरी तरह डिमांड और सप्लाई के संतुलन पर निर्भर करता है।
कीमतों में और नरमी आ सकती है?
इसके साथ ही, महंगाई यानी इंफ्लेशन और वैश्विक तनाव भी अहम भूमिका निभाते हैं। अगर इंफ्लेशन कंट्रोल में रहता है और जियो-पॉलिटिकल तनाव कम होता है, तो सोने की सुरक्षित निवेश (safe haven) के रूप में मांग घट सकती है, जिससे कीमतों में और नरमी आ सकती है। कुल मिलाकर, मौजूदा गिरावट के पीछे कई फैक्टर्स काम कर रहे हैं। ऐसे में निवेशकों के लिए जरूरी है कि वे जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications