Gold Rate Today In India, 2 Sep 2025 (आज सोने का भाव): घरेलू शेयर बाजार ने ट्रम्प टैरिफ को धत्ता बताते हुए सितंबर महीने की शुरुआत दमदार की और सोमवार की तेजी के बाद मंगलवार (2 सितंबर) को भी सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

वहीं, कमजोर डॉलर के साथ इस महीने यूएस फेड द्वारा दर में कटौती की उम्मीदें और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टैरिफ नीतियों पर अनिश्चितता के बीच घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार (2 सितंबर) को सोने की दरों में तेजी आई। चांदी की कीमतों में भी उछाल देखी गई।
सुबह करीब 9:15 बजे एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज, MCX) पर सोने का 3 अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 0.47 प्रतिशत बढ़कर 1,05,280 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी का 5 दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 0.18 प्रतिशत बढ़कर 1,24,889 रुपये प्रति किलोग्राम पर था।
ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों और कमजोर डॉलर के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतें अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। दिसंबर का अमेरिकी सोना कॉन्ट्रैक्ट 1 प्रतिशत से ज़्यादा बढ़कर 3,578.20 डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंच गया।
खबर लिखे जाने तक सुबह के 10:56 बजे MCX पर सोना 3 अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 0.46 फीसदी या 482 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़कर 105267 रुपये पर कारोबार कर रहे थे जबकि चांदी 28 नवंबर कॉन्ट्रैक्ट 0.26 फीसदी या 327 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़कर 124988 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। सत्र के दौरान सोने ने 105358 का इंट्राडे हाई बनाया जबकि चांदी ने 125249 का इंट्राडे हाई बनाया।
गोल्ड का सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, आज के सत्र में सोने को 3,522-3,500 डॉलर पर सपोर्ट और 3,555-3,584 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर रजिस्टेंस मिल रहा है। इसी तरह चांदी को 41.20-40.84 डॉलर पर सपोर्ट और 41.94-42.40 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर रजिस्टेंस मिल रहा है।
एमसीएक्स पर सोने को 1,04,220-1,03,650 रुपये पर सपोर्ट और 1,05,200-1,05,850 रुपये पर प्रतिरोध है, जबकि चांदी को 1,23,300-1,22,000 रुपये पर सपोर्ट और 1,25,850-1,27,000 पर रजिस्टेंस है।
जानें प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का भाव
राजधानी दिल्ली में - 24 कैरेट सोने की कीमत 10,624 रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 9,740 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 7,969 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
मुंबई में - 24 कैरेट सोने की कीमत 10,609 रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने के लिए 9,725 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 7,957 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
कोलकाता में - 24 कैरेट सोने की कीमत 10,609 रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 9,725 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 7,957 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
चेन्नई में - 24 कैरेट सोने की कीमत 10,609 रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 9,725 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,045 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
Silver Rate In India Today, 2 Sep
भारतीय सर्राफा संघ (आईबीए) के अनुसार, 2 सितंबर को सुबह 9:07 बजे 24 कैरेट सोने की कीमत 1,05,580 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 96,782 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
आईबीए की वेबसाइट के अनुसार, आज चांदी की कीमत 1,24,720 रुपये (सिल्वर 999 फाइन) है। गुडरिटर्न के मुताबिक, आज भारत में चांदी की कीमत 1,26,100 रुपये प्रति किलोग्राम है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications