Gold Price Today 3 Sept (आज देश में सोने का भाव, आज सोने की कीमत) : आज यानी 3 सितंबर से शुरु हुए दो दिवसीय जीएसटी काउंसिल की बैठक, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा इस महीने ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच डॉलर में स्थिरता के चलते बुधवार (3 सितंबर) को सुबह घरेलू वायदा बाजार में सोने के भाव में उछाल देखी गई। हालांकि चांदी की कीमत में थोड़ी गिरावट आई।

शुरुआती कारोबार में सोने का भाव लगभग आधा प्रतिशत बढ़कर 1,06,199 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) गोल्ड 3 अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट सुबह 9:15 बजे के आसपास 0.19 प्रतिशत बढ़कर 1,05,992 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था वहीं, एमसीएक्स सिल्वर 5 दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,24,391 रुपये प्रति किलोग्राम पर था।
ट्रम्प टैरिफ को लेकर लगातार बढ़ती चिंताओं और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा इस महीने ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों के कारण सोने की कीमतें बढ़ रही हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुृंच गईं। अमेरिकी सोना कॉन्ट्रैक्ट 3,616.70 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस तक पहुंच गया।
MCX पर सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड
खबर लिखे जाने तक सुबह के 9:56 बजे MCX पर सोना 3 अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 0.21 फीसदी या 217 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़कर 106009 रुपये पर कारोबार कर रहे थे जबकि चांदी 5 दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 0.11 फीसदी या 134 रुपये प्रति किलोग्राम गिरकर 124396 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। सत्र के दौरान सोने ने 106199 का इंट्राडे हाई और 105925 का इंट्राडे लो बनाया जबकि चांदी ने 124566 का इंट्राडे हाई और 124340 का इंट्राडे लो बनाया।
इंडियन बुलियन एसोसिएशन (आईबीए) के आंकड़ों के मुताबिक, 3 सितंबर को सुबह 9:57 बजे के आसपास 24 कैरेट सोने की कीमत 1,06,390 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 97,524 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
गोल्ड का सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल (Gold Support And Resistance Level)
कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, आज के सत्र में सोने को 3,570-3,552 डॉलर पर सपोर्ट और 3,620-3,640 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर रजिस्टेंस मिल रहा है। इसी तरह चांदी को 41.20-40.84 डॉलर पर सपोर्ट और 41.94-42.40 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर रजिस्टेंस मिल रहा है।
एमसीएक्स पर सोने को 1,05,150-1,04,600 रुपये पर सपोर्ट और 1,06,350-1,07,000 रुपये पर प्रतिरोध है, जबकि चांदी को 1,23,500-1,22,200 रुपये पर सपोर्ट और 1,25,200-1,26,600 पर रजिस्टेंस है।
जानें प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का भाव
Delhi Gold Rate Today, दिल्ली में :- 24 कैरेट सोने की कीमत 10,712 रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 9,820 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,035 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
Mumbai Gold Rate Today, मुंबई में :- 24 कैरेट सोने की कीमत 10,697 रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने के लिए 9,805 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,023 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
Kolkata Gold Rate Today, कोलकाता में :- 24 कैरेट सोने की कीमत 10,697 रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 9,805 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,023 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
Chennai Gold Rate Today, चेन्नई में :- 24 कैरेट सोने की कीमत 10,697 रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 9,805 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,115 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
Silver Rate In India Today, 3 Sep
भारतीय सर्राफा संघ (आईबीए) के अनुसार, 3 सितंबर को सुबह 9:56 बजे 24 कैरेट सोने की कीमत 1,05,580 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 96,782 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
आईबीए की वेबसाइट के अनुसार, आज चांदी की कीमत 1,24,190 रुपये (सिल्वर 999 फाइन) है। गुडरिटर्न के मुताबिक, आज भारत में चांदी की कीमत 1,27,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
