GOLD RATE TODAY, 16 Sept, Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: डॉलर में कमजोरी, अमेरिकी अर्थव्यवस्था में बेरोज़गारी दर में बढ़ोतरी और यूएस फेड द्वारा ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की उम्मीदों के बीच मंगलवार (16 सितंबर) को सोने के भाव में थोड़ी तेजी देखी गई जबकि चांदी में भी हल्की उछाल आई।

घरेलू बाज़ार यानी MCX (Multi Commodity Exchange) पर सोना अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट सुबह 9:50 बजे 0.05 प्रतिशत बढ़कर 1,10,229 रुपे प्रति 10 ग्राम पर था, जबकि MCX चांदी दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 0.16 प्रतिशत बढ़कर 1,29,630 रुपये प्रति किलोग्राम पर था।
डॉलर इंडेक्स में करीब 0.10 फीसदी की गिरावट आई, जिससे विदेशी मुद्राओं में सोना थोड़ा सस्ता हो गया। बता दें कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था में बेरोज़गारी दर अगस्त में बढ़कर 4.3 प्रतिशत हो गई, जो जुलाई में 4.2 प्रतिशत थी। अगस्त में अमेरिका में रोज़गार वृद्धि दर 22,000 थी, जो जुलाई 2025 में 79,000 से काफी कम है।
आज MCX पर सोने का भाव (MCX Gold Rate Today)
खबर लिखे जाने तक सुबह के सुबह 10:08 बजे एमसीएक्स पर सोने के 3 अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 0.02 प्रतिशत या 27 रुपये उछलकर 110207 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे थे, जबकि एमसीएक्स सिल्वर 5 दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 0.14 प्रतिशत या 181 रुपये बढ़कर 129610 रुपये प्रति किलोग्राम पर था।
सत्र के दौरान सोने ने 110298 रुपये प्रति 10 ग्राम का इंट्राडे हाई और 110070 रुपये प्रति 10 ग्राम का इंट्राडे लो बनाया जबकि चांदी ने 129720 रुपये प्रति किलोग्राम का इंट्राडे हाई और 129214 रुपये प्रति किलोग्राम का इंट्राडे लो बनाया।
वहीं गुड रिटर्न्स के मुताबिक, देश में 24 कैरेट सोने की कीमत 11,193 रुपये प्रति ग्राम थी, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 10,260 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट की कीमत 8,395 रुपये प्रति ग्राम थी। इंडियन बुलियन एसोसिएशन (आईबीए) के आंकड़ों के मुताबिक, 16 सितंबर को सुबह 10:09 बजे के आसपास 24 कैरेट सोने की कीमत 110,650 रुपये 10 प्रति ग्राम थी, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 101,429 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
गोल्ड का सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल (Gold Support And Resistance Level)
कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, आज के सत्र में सोने को 3,650-3,634 डॉलर पर सपोर्ट और 3,740-3,764 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर रजिस्टेंस मिल रहा है। इसी तरह चांदी को 42.60-42.34 डॉलर पर सपोर्ट और 43.30-43.55 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर रजिस्टेंस मिल रहा है।
एमसीएक्स पर सोने को 1,09,850-1,09,500 रुपये पर सपोर्ट और 1,10,580-1,11,000 रुपये पर रजिस्टेंस है, जबकि चांदी को 1,28,500-1,27,700 रुपये पर सपोर्ट और 1,30,300-1,31,500 पर रजिस्टेंस है।
जानें प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का भाव
Delhi Gold Price (राजधानी दिल्ली में) - 24 कैरेट सोने की कीमत 11,208 प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 10,275 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,409 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
Mumbai Gold Rate (मुंबई में) - 24 कैरेट सोने की कीमत 11,193 रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने के लिए 10,260 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,395 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
Kolkata Gold Rate (कोलकाता में) - 24 कैरेट सोने की कीमत 11,193 रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 10,260 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,395 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
Chennai Gold Rate (चेन्नई में) - 24 कैरेट सोने की कीमत 11,215 रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 10,280 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,515 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
चांदी की कीमत आज : Silver Rate In India Today, 16 Sep
भारतीय सर्राफा संघ (IBJ) के अनुसार, 16 सितंबर को चांदी की कीमत 129,350 रुपये (सिल्वर 999 फाइन) है। गुडरिटर्न के मुताबिक, आज भारत में चांदी की कीमत 1,34,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate: शादी सीजन में गोल्ड का नया रेट! तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वेलर्स या जॉयअलुकास...कहां सस्ता है सोना?

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Silver Price: Ajay Kedia का बड़ा खुलासा, क्या कह रहा है Gold-Silver Ratio, क्या खरीदें?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: पिछले कई दिनों से थमी चांदी की कीमत! जानिए आज 7 अप्रैल को क्या है प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications