GOLD RATE TODAY, 15 Sept, Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: जियो-पॉलिटिकल अनिश्चितता के बीच डॉलर में मामूली उछाल, हाजिर मांग में थोड़ी कमज़ोरी और यूएस फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के चलते सोमवार को सोने के भाव में थोड़ी नरमी देखी गई। वहीं इसके विपरित चांदी में थोड़ी बढ़त दर्ज हुई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोना 3 अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट सुबह 9:21 बजे के आसपास 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,09,308 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जबकि एमसीएक्स चांदी 5 दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट मामूली बढ़त के साथ 1,28,983 रुपये प्रति किलोग्राम पर था।
बता दें कि एमसीएक्स सोना ने 9 सितंबर को 1,09,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छूआ था जबकि चांदी ने पिछले हफ्ते के आखिर में 1,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंचने के साथ अपना ऑल टाईम हाई बनाया था।
हाजिर सोना में मामूली गिरावट
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाजिर सोना आज, सोमवार को 0.2 प्रतिशत गिरकर 3,633.86 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। पिछले सप्ताह, मेटल्स में लगभग 1.6 प्रतिशत की तेजी दर्ज हुई हुई थी, जो पिछले सप्ताह मंगलवार को 3,673.95 डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। अमेरिकी डॉलर सूचकांक में 0.1 प्रतिशत की मामूली वृद्धि हुई, जिससे विदेशी खरीदारों के लिए डॉलर में सोना महंगा हो गया।
आज MCX पर सोने का भाव (MCX Gold Rate Today)
खबर लिखे जाने तक सुबह के सुबह 10:38 बजे एमसीएक्स पर सोने के 3 अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 0.12 प्रतिशत या 127 रुपये टूटकर 109243 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे थे, जबकि एमसीएक्स सिल्वर 5 दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 0.09 प्रतिशत या 119 रुपये बढ़कर 128957 रुपये प्रति किलोग्राम पर था।
सत्र के दौरान सोने ने 109359 रुपये का इंट्राडे हाई और 109150 रुपये का इंट्राडे लो बनाया जबकि चांदी ने 129123 रुपये का इंट्राडे हाई और 127121 रुपये का इंट्राडे लो बनाया।
वहीं गुड रिटर्न्स के मुताबिक, देश में 24 कैरेट सोने की कीमत 11,106 रुपये प्रति ग्राम थी, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 10,180 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट की कीमत 8,329 रुपये प्रति ग्राम थी। इंडियन बुलियन एसोसिएशन (आईबीए) के आंकड़ों के मुताबिक, 15 सितंबर को सुबह 10:39 बजे के आसपास 24 कैरेट सोने की कीमत 109,707 रुपये 10 प्रति ग्राम थी, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 100,492 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
जानें प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का भाव
Delhi Gold Price (राजधानी दिल्ली में) - 24 कैरेट सोने की कीमत 11,121 प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 10,195 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,343 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
Mumbai Gold Rate (मुंबई में) - 24 कैरेट सोने की कीमत 11,106 रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने के लिए 10,180 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,329 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
Kolkata Gold Rate (कोलकाता में) - 24 कैरेट सोने की कीमत 11,106 रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 10,180 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,329 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
Chennai Gold Rate (चेन्नई में) - 24 कैरेट सोने की कीमत 11,138 रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 10,210 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,455 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
चांदी की कीमत आज : Silver Rate In India Today, 15 Sep
भारतीय सर्राफा संघ (IBJ) के अनुसार, 15 सितंबर को चांदी की कीमत 128,590 रुपये (सिल्वर 999 फाइन) है। गुडरिटर्न के मुताबिक, आज भारत में चांदी की कीमत 1,33,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
