Gold Rate Today In India: सराफा बाजार में मंगलवार को सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। हालांकि, बीते एक दिन पहले सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेडरल रिजर्व की गवर्नर लिसा कुक को कदाचार के आरोपों की वजह से बर्खास्त करने का फैसला किया। इस फैसले का अमेरिकी शेयर और मुद्रा बाजार पर असर पड़ा। डॉलर की कीमत में कमजोरी देखने को मिली, जिससे सोने की कीमतों में उछाल आया।

26 अगस्त को सोने ने खासा दम दिखाया। अंतरराष्ट्रीय बाजार और भारत के वायदा बाजार में सुबह के कारोबार के दौरान सोना और चांदी दोनों की कीमतें बढ़ीं।
सराफा बाजार में 24 कैरट सोने का भाव 100 रुपए प्रति 102210 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 101660 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 93700 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 93200 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में तेजी दर्ज की जा रही है। आज सराफा बाजार में 18 कैरट सोने के भाव 76670 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 76260 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 102060 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 93550 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 102210 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 93200 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 102210 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 93200 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 102210 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 93200 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 102060 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 93550 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 100976 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:19 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 352 रुपए के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 115965 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 10:19 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 271 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 10:20 मिनट तक 3,376.74 डॉलर रही है। इसमें 3.81 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.11 परसेंट के करीब की तेजी है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 10:20 मिनट तक 38.81 डॉलर रही है। इसमें 0.08 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.16 परसेंट के आस पास तेजी है।
सोने की कीमत पर एक्सपर्ट की राय
निर्मल बांग की रिपोर्ट के अनुसार, सोने की कीमतें सोमवार को थोड़ी उतार-चढ़ाव वाली रहीं क्योंकि निवेशक इस बात पर ध्यान दे रहे थे कि अगले सप्ताह अमेरिकी ब्याज दरों में बदलाव हो सकता है या नहीं। निवेशकों को उम्मीद है कि फेडरल रिजर्व अगले महीने ब्याज दरें घटा सकता है, क्योंकि इसके अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने लेबर मार्केट में बढ़ते जोखिमों का हवाला देते हुए नीति में ढील देने का संकेत दिया।
ब्याज दर कम होने से सोने को फायदा होता है क्योंकि सोना कोई ब्याज नहीं देता। वर्तमान में, बाजार के हिसाब से अगले महीने फेड दरें घटाने की संभावना 80% से ज्यादा मानी जा रही है। हालांकि, सितंबर के बाद स्थिति अभी भी अनिश्चित बनी हुई है, क्योंकि अमेरिकी टैरिफ और महंगाई पर भी नजर रखी जा रही है।
इस साल सोने की कीमतें 25% से ज्यादा बढ़ चुकी हैं, जिनमें ज्यादातर बढ़ोतरी साल के पहले चार महीनों में हुई। इसके पीछे भारी राजनीतिक और व्यापार संबंधी तनाव और सेंट्रल बैंक की खरीदारी मुख्य कारण रहे हैं।
कुछ विशेषज्ञ, जैसे कि UBS ग्रुप की वेल्थ मैनेजमेंट टीम, सोने की कीमतों में और बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं, हेज फंड्स ने अपने सोने के लॉन्ग पोजिशन को छह सप्ताह के सबसे निचले स्तर तक घटा दिया है, जैसा कि कमोडिटी फ्यूचर्स ट्रेडिंग कमीशन (CFTC) के आंकड़ों में दिखा।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications