GOLD RATE TODAY, 12 Sept, Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच सोने चांदी के भाव में शुक्रवार (12 सितंबर) को जबरदस्त उछाल देखी गई। इस उछाल के साथ चांदी ने एक बार फिर अपने नए रिकॉर्ड स्तर को छू लिया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) गोल्ड 3 अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट सुबह 9:15 बजे के आसपास 0.46 प्रतिशत बढ़कर 1,09,485 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जबकि एमसीएक्स सिल्वर 5 दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 1,28,612 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छूने के बाद 0.91 प्रतिशत बढ़कर 1,28,095 रुपये प्रति किलोग्राम पर था।
बता दें कि एमसीएक्स गोल्ड ने 9 सितंबर को 1,09,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचने के साथ अपना ऑलटाईम हाई बनाया था। अमेरिकी श्रम बाजार में मंदी के स्पष्ट संकेतों के बीच 17 सितंबर को अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में 25 बेसिस अंकों की कटौती की उम्मीदों के चलते कीमती मेटल्स में तेजी देखी जा रही है।
सोने का भाव (Gold Price On MCX)
खबर लिखे जाने तक सुबह के 10:10 बजे एमसीएक्स पर सोने के 3 अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 0.55 प्रतिशत या 604 रुपये बढ़कर 109585 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे थे, जबकि एमसीएक्स सिल्वर 5 दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 1.17 प्रतिशत या 1480 रुपये चढ़कर 128417 रुपये प्रति किलोग्राम पर था।
सत्र के दौरान सोने ने 109656 रुपये का इंट्राडे हाई और 109351 रुपये का इंट्राडे लो बनाया जबकि चांदी ने 128612 रुपये का इंट्राडे हाई और 127599 रुपये का इंट्राडे लो बनाया।
गुड रिटर्न्स के मुताबिक, देश में 24 कैरेट सोने की कीमत 11,128 रुपये प्रति ग्राम थी, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 10,200 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट की कीमत 8,346 रुपये प्रति ग्राम थी। इंडियन बुलियन एसोसिएशन (आईबीए) के आंकड़ों के मुताबिक, 12 सितंबर को सुबह 10:17 बजे के आसपास 24 कैरेट सोने की कीमत 110,650 रुपये 10 प्रति ग्राम थी, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 101,440 रुपये 10 प्रति ग्राम थी।
गोल्ड का सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल (Gold Support And Resistance Level)
कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट्स की मानें तो आज के सत्र में सोने को 3,650-3,622 डॉलर पर सपोर्ट और 3,700-3,717 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर रजिस्टेंस मिल रहा है। इसी तरह चांदी को 41.80-41.40 डॉलर पर सपोर्ट और 42.50-42.80 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर रजिस्टेंस मिल रहा है।
एमसीएक्स पर सोने को 1,08,550-1,08,000 रुपये पर सपोर्ट और 1,09,380-1,09,800 रुपये पर रजिस्टेंस है, जबकि चांदी को 1,26,000-1,24,800 रुपये पर सपोर्ट और 1,28,000-1,29,200 पर रजिस्टेंस है।
जानें प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का भाव
Delhi Gold Price (राजधानी दिल्ली में) - 24 कैरेट सोने की कीमत 11,143 प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 10,215 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,361 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
Mumbai Gold Rate (मुंबई में) - 24 कैरेट सोने की कीमत 11,128 रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने के लिए 10,200 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,346 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
Kolkata Gold Rate (कोलकाता में) - 24 कैरेट सोने की कीमत 11,128 रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 10,200 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,346 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
Chennai Gold Rate (चेन्नई में) - 24 कैरेट सोने की कीमत 11,171 रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 10,240 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,475 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
चांदी की कीमत आज : Silver Rate In India Today, 12 Sep
भारतीय सर्राफा संघ (IBJ) के अनुसार, 12 सितंबर को चांदी की कीमत 1,29,900 रुपये (सिल्वर 999 फाइन) प्रति किलोग्राम है। गुडरिटर्न के मुताबिक, आज भारत में चांदी की कीमत 1,32,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications