GOLD RATE TODAY, 10 Sept, Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, देश में आज सोने का दाम, 18, 22 और 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे: टैरिफ को लेकर भारत-अमेरिका में चल रहे तनातनी के बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा पीएम मोदी की तारीफ और ट्रेड वार्ता पर सकारात्मक बातचीत होने की बात कहे जाने के बाद दोनों देशों में व्यापार समझौते की नई उम्मीद जगी है।

हालांकि, इस उम्मीद के बीच ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली के कारण बुधवार (10 सितंबर) सुबह घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। वहीं चांदी के भाव में इसके विपरित तेजी देखी गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 3 अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट सुबह 9:25 बजे के आसपास 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,08,775 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। हालांकि, एमसीएक्स पर चांदी का दिसंबर वायदा उस समय 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,24,886 रुपये प्रति किलोग्राम पर था।
आज MCX पर सोने का भाव (MCX Gold Rate Today)
खबर लिखे जाने तक सुबह के सुबह 10:07 बजे एमसीएक्स पर सोने के 3 अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 0.05 प्रतिशत या 58 रुपये गिरकर 108975 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे थे, जबकि एमसीएक्स सिल्वर 5 दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 0.45 प्रतिशत या 559 रुपये बढ़कर 125020 रुपये प्रति किलोग्राम पर था।
सत्र के दौरान सोने ने 109016 रुपये का इंट्राडे हाई और 108668 रुपये का इंट्राडे लो बनाया जबकि चांदी ने 125050 रुपये का इंट्राडे हाई और 124799 रुपये का इंट्राडे लो बनाया।
गुड रिटर्न्स के मुताबिक, देश में 24 कैरेट सोने की कीमत 11,051 रुपये प्रति ग्राम थी, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 10,130 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट की कीमत 8,288 रुपये प्रति ग्राम थी। इंडियन बुलियन एसोसिएशन (आईबीए) के आंकड़ों के मुताबिक, 10 सितंबर को सुबह 10:26 बजे के आसपास 24 कैरेट सोने की कीमत 10,943 रुपये प्रति ग्राम थी, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 10,031 रुपये प्रति ग्राम थी।
गोल्ड का सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल (Gold Support And Resistance Level)
कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, आज के सत्र में सोने को 3,655-3,634 डॉलर पर सपोर्ट और 3,700-3,714 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर रजिस्टेंस मिल रहा है। इसी तरह चांदी को 41.00-40.64 डॉलर पर सपोर्ट और 41.70-42.05 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर रजिस्टेंस मिल रहा है।
एमसीएक्स पर सोने को 1,08,350-1,07,600 रुपये पर सपोर्ट और 1,09,600-1,10,10 रुपये पर रजिस्टेंस है, जबकि चांदी को 1,23,500-1,22,400 रुपये पर सपोर्ट और 1,25,500-1,26,600 पर रजिस्टेंस है।
जानें प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का भाव
Delhi Gold Price (राजधानी दिल्ली में) - 24 कैरेट सोने की कीमत 11,066 प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 10,145 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,303 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
Mumbai Gold Rate (मुंबई में) - 24 कैरेट सोने की कीमत 11,051 रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने के लिए 10,130 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,288 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
Kolkata Gold Rate (कोलकाता में) - 24 कैरेट सोने की कीमत 11,051 रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 10,130 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,288 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
Chennai Gold Rate (चेन्नई में) - 24 कैरेट सोने की कीमत 11,073 रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 10,150 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,405 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
चांदी की कीमत आज : Silver Rate In India Today, 10 Sep
भारतीय सर्राफा संघ (IBJ) के अनुसार, 10 सितंबर को चांदी की कीमत 1,25,000 रुपये (सिल्वर 999 फाइन) प्रति किलोग्राम है। गुडरिटर्न के मुताबिक, आज भारत में चांदी की कीमत 1,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
