GOLD RATE TODAY, 8 Sept, Sone Ka Bhav (सोना का भाव), Aaj Ka Sone Ka Rate Kya Hai, भारत में सोने के दाम, 18, 22 & 24 कैरेट गोल्ड रेट टुडे : ट्रम्प टैरिफ पर अनिश्चितता के बीच अमेरिकी डॉलर में तेजी देखने को मिली। डॉलर सूचकांक में लगभग 0.20 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिससे विदेशी मुद्राओं में येलो मेटल यानी सोने का भाव में उछाल देखा गया और इसके चलते इसकी मांग कम हो गई।

डॉलर में तेजी बीच उच्च स्तर पर मुनाफावसूली के कारण सोमवार (8 सितंबर) सुबह घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) सोना 3 अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट सुबह 9:10 बजे के आसपास 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,07,219 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था वहीं, एमसीएक्स चांदी 5 दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,24,058 रुपये प्रति किलोग्राम पर था।
आज MCX पर सोने का भाव (MCX Gold Rate Today)
खबर लिखे जाने तक सुबह के 10:07 बजे MCX पर सोना 3 अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 0.51 फीसदी या 549 रुपये प्रति 10 ग्राम टूटकर 107179 रुपये पर कारोबार कर रहे थे जबकि चांदी 5 दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 0.74 फीसदी या 918 रुपये प्रति किलोग्राम फिसलकर 123779 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।
सत्र के दौरान सोने ने 107695 रुपये का इंट्राडे हाई और 107101 रुपये का इंट्राडे लो बनाया जबकि चांदी ने 126400 रुपये का इंट्राडे हाई और 123580 रुपये का इंट्राडे लो बनाया।
वहीं गुड रिटर्न्स के मुताबिक, देश में 24 कैरेट सोने की कीमत 10,838 रुपये प्रति ग्राम थी, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 9,935 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट की कीमत 8,129 रुपये प्रति ग्राम थी। इंडियन बुलियन एसोसिएशन (आईबीए) के आंकड़ों के मुताबिक, 8 सितंबर को सुबह 10:07 बजे के आसपास 24 कैरेट सोने की कीमत 107,560 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 98,597 रुपये प्रति ग्राम थी।
गोल्ड का सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल (Gold Support And Resistance Level)
कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, आज के सत्र में सोने को 3,620-3,600 डॉलर पर सपोर्ट और 3,674-3,700 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर रजिस्टेंस मिल रहा है। इसी तरह चांदी को 41.10-40.80 डॉलर पर सपोर्ट और 41.84-42.10 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर रजिस्टेंस मिल रहा है।
एमसीएक्स पर सोने को 1,07,000-1,06,350 रुपये पर सपोर्ट और 1,08,200-1,09,000 रुपये पर रजिस्टेंस है, जबकि चांदी को 1,23,500-1,22,200 रुपये पर सपोर्ट और 1,26,000-1,27,700 पर रजिस्टेंस है।
जानें प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का भाव
Delhi Gold Price (राजधानी दिल्ली में) - 24 कैरेट सोने की कीमत 10,853 प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 9,950 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,141 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
Mumbai Gold Rate (मुंबई में) - 24 कैरेट सोने की कीमत 10,838 रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने के लिए 9,935 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,129 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
Kolkata Gold Rate (कोलकाता में) - 24 कैरेट सोने की कीमत 10,838 रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 9,935 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,129 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
Chennai Gold Rate (चेन्नई में) - 24 कैरेट सोने की कीमत 10,877 रुपये प्रति ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 9,970 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 8,255 रुपये प्रति ग्राम (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) है।
चांदी की कीमत आज : Silver Rate In India Today, 8 Sep
भारतीय सर्राफा संघ (IBJ) के अनुसार, 8 सितंबर को चांदी की कीमत 1,23,570 रुपये (सिल्वर 999 फाइन) है। गुडरिटर्न के मुताबिक, आज भारत में चांदी की कीमत 1,27,900 रुपये प्रति किलोग्राम है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications